Homeअंतर्राष्ट्रीय#IranWarभुखमरी से परेशान कंगाल पाकिस्तान के मुँह से ईरान ने छीना निवाला,...

भुखमरी से परेशान कंगाल पाकिस्तान के मुँह से ईरान ने छीना निवाला, भारत की तरफ मोड़ा कराची जाने वाला जहाज़

स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ जहाज ‘SELEN’ को ईरान ने रोक दिया। यह जहाज खाने-पीने का सामान लेकर कराची जा रहा था, लेकिन ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इसे रास्ते में ही रोककर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी।

कराची की जगह अब मुंबई की ओर रुख

ताजा जानकारी के अनुसार, ईरान की कार्रवाई के बाद यह जहाज अब अपना रास्ता बदलकर मुंबई की ओर बढ़ रहा है। ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, यह करीब 10–11 नॉट्स की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और 9 अप्रैल तक भारतीय तट पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

शारजाह से हुआ था रवाना

यह जहाज सेंट किट्स एंड नेविस के झंडे के तहत संचालित हो रहा था और 23 मार्च को शारजाह से पाकिस्तान के कराची के लिए रवाना हुआ था। जैसे ही यह होर्मुज में दाखिल हुआ, ईरान की IRGC नेवी ने इसे घेर लिया और बताया कि जहाज के पास इस मार्ग से गुजरने की पर्याप्त अनुमति नहीं है।

ईरान की सख्त समुद्री नीति

ईरान ने स्पष्ट किया है कि उसकी समुद्री सीमा से गुजरने वाले हर जहाज को पहले अनुमति लेनी होगी। बिना समन्वय के किसी भी जहाज को आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। ‘SELEN’ को रोकना इसी सख्त नीति का हिस्सा माना जा रहा है।

पाकिस्तान को झटका, भारत को राहत

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान में पहले से जारी खाद्य संकट के बीच इस जहाज का रास्ता बदलना उसके लिए बड़ा झटका है। वहीं, भारत के लिए यह स्थिति राहत देने वाली मानी जा रही है, क्योंकि होर्मुज मार्ग से भारतीय आपूर्ति सामान्य होती दिख रही है।

भारत के लिए खुल रहा रास्ता

जानकारी के मुताबिक, हाल के दिनों में एलपीजी से भरे कई जहाज सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं। अब तक 8 जहाज आ चुके हैं और अगले 3-4 दिनों में 4 और जहाजों के भारत पहुंचने की उम्मीद है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति बेहतर बनी रहेगी।

दोस्त देशों के लिए नरम रुख

ईरान ने संकेत दिया है कि वह मित्र देशों के जहाजों को रास्ता देगा, बशर्ते वे उसके नियमों का पालन करें और किसी सैन्य गतिविधि में शामिल न हों। इससे क्षेत्र में समुद्री आवाजाही को लेकर नई रणनीतिक स्थिति बनती नजर आ रही है।

 

READ MORE: मैदान के बाहर फंसे डेविड वॉर्नर, गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments