HomeBreaking Newsजम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, डंपर-कार टक्कर में बुजुर्ग की...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, डंपर-कार टक्कर में बुजुर्ग की मौत, 3 घायल

Kishtwar Accident: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में पाडर रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें डंपर और कार की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

चालक ने खोया नियंत्रण

जानकारी के अनुसार, एक आल्टो कार में सवार चार लोग कीरु से किश्तवाड़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही वाहन बेरवाड़ इलाके के पास पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में 1 की मौत 

हादसे में मृतक की पहचान मोहम्मद अशरफ (64) निवासी काहरा के रूप में हुई है। वहीं घायलों में मोहम्मद यासीन (38), नफीस अहमद (34) और मोहम्मद मुदस्सिर हुसैन (34) शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

राहत एवं बचाव कार्य शुरू 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बचाव दल, स्थानीय एनजीओ और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल किश्तवाड़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को अस्पताल के मॉर्चरी में रखा गया है और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Read More:

यमुना जांच के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, निगरानी के लिए खरीदेगी करोड़ों की VIP हाईटेक नावें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments