यमुना नदी के निरीक्षण को और प्रभावी बनाने के लिए दिल्ली सरकार(Delhi Government) जल्द ही दो अत्याधुनिक वीआईपी नावें खरीदने की तैयारी में है। इस परियोजना के लिए करीब 6.20 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (I&FC) ने 12 मार्च को इस संबंध में आधिकारिक नोटिस जारी किया था।
सरकार कैसी नावें खरीदेगी ?
सरकार एसी केबिन से लैस दो हाई-एंड नावें खरीदेगी, जिनकी अनुमानित कीमत प्रति नाव लगभग 3.10 करोड़ रुपये होगी। अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सकती है, जबकि सप्लायर तय होने के बाद नावों की डिलीवरी में करीब पांच महीने का समय लग सकता है।
सरकारी योजना के तहत इन नावों का उपयोग यमुना सफाई अभियान के दौरान नदी की निगरानी और निरीक्षण के लिए किया जाएगा। खास तौर पर वरिष्ठ अधिकारी और वीआईपी इनका इस्तेमाल करेंगे, ताकि मौके पर जाकर हालात का बेहतर आकलन किया जा सके।
हाईटेक नावों में होंगी कई आधुनिक सुविधाएं
इन हाईटेक नावों में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनमें एयर कंडीशनिंग से युक्त बंद केबिन, बिजनेस क्लास जैसी आरामदायक सीटें, खाने-पीने के लिए पेंट्री और वॉशरूम की सुविधा शामिल है। इसके अलावा, हर नाव में लगभग 400 लीटर पानी संग्रह की क्षमता भी होगी।
बैठने की व्यवस्था की बात करें तो प्रत्येक नाव में 16 से 20 लोगों के बैठने की सुविधा होगी। साथ ही, नाव के पिछले हिस्से में एक ओपन डेक भी होगा, जहां निरीक्षण या सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान वीआईपी मौजूद रह सकेंगे।
हरियाणा सरकार(Haryana Government) की कैबिनेट बैठक सोमवार को चंडीगढ़ स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में...