HomeBreaking News17 मार्च से पंजाब में 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के लिए विशेष कैंप...

17 मार्च से पंजाब में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के लिए विशेष कैंप की शुरुआत, हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ शरू की गई। ऐसे में आज (17 मार्च) को प्रदेश में हेल्थ कार्ड बनाने के लिए विशेष सेवा कैंप शुरुआत की गई है। अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि योजना के सातवें चरण के तहत जिले में कई स्थानों पर कैंप लगाए गए हैं, जहां लोग मुफ्त में अपना स्वास्थ्य कार्ड बनवा सकते हैं।

जिले में लगाए गए 57 विशेष सेवा कैंप

डिप्टी कमिश्नर के अनुसार अमृतसर जिले में कुल 57 विशेष सेवा कैंप आयोजित किए गए हैं। इन कैंपों में लोग आसानी से पहुंचकर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत अपना हेल्थ कार्ड बनवा सकते हैं। कैंप से जुड़ी पूरी जानकारी जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि लोग अपने नजदीकी कैंप की जानकारी प्राप्त कर सकें।

कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

स्वास्थ्य कार्ड बनवाने के लिए परिवार के कम से कम दो सदस्यों का एक साथ उपस्थित होना जरूरी है। इसके लिए लोगों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लेकर आना होगा:

  • वोटर आईडी कार्ड

  • मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड

  • इन दस्तावेजों के आधार पर हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा

  • 18 साल से कम उम्र वालों के लिए अलग नियम

अगर परिवार में किसी सदस्य की उम्र 18 साल से कम है, तो उसके लिए मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड के साथ जन्म प्रमाण पत्र भी लाना जरूरी होगा। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उसका स्वास्थ्य कार्ड तैयार किया जाएगा।

हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक मुफ्त इलाज

‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत पंजाब सरकार हर परिवार को हर साल 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराएगी। इस योजना का उद्देश्य राज्य के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और इलाज के खर्च से होने वाले आर्थिक बोझ को कम करना है।

Read More

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को मिली धमकी, कॉल कर बोला- मैसेज इग्नोर किया तो गोलियों से जवाब मिलेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments