HomeBreaking Newsपंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई…कोयले की खान चालू कराई, 4 साल...

पंजाब में सड़क सुरक्षा फोर्स बनाई…कोयले की खान चालू कराई, 4 साल पूरे होने पर चंडीगढ़ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले CM मान 

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(CM Bhagwant Singh Mann) ने चंडीगढ़ में सरकार का एक विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान जनता से किए गए अधिकांश वादे पूरे कर दिए गए हैं, जबकि कई ऐसी पहलें भी की गई हैं जिनकी घोषणा पहले कभी नहीं की गई थी।

2022 से लोगों को मुफ्त मिल रही बिजली

मुख्यमंत्री ने बताया कि जब मुफ्त बिजली की घोषणा की गई थी, तब विपक्ष ने इसकी व्यवहारिकता पर सवाल उठाए थे और कहा था कि राज्य के खजाने की स्थिति ऐसी नहीं है कि यह योजना लागू हो सके। लेकिन सरकार बनने के बाद मार्च 2022 में काम शुरू किया गया और जुलाई 2022 से लोगों को मुफ्त बिजली देना लागू कर दिया गया। 

उन्होंने दावा किया कि राज्य के लगभग 90 प्रतिशत उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही लोगों के पुराने बिजली बिलों का बकाया और जुर्माना भी माफ किया गया। किसानों को प्रतिदिन आठ घंटे बिजली देने का वादा भी पूरा किया गया।

कोयले की खान चालू कराई

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड के पछवाड़ा क्षेत्र में पंजाब सरकार की कोयला खदान लंबे समय से बंद पड़ी थी, जिसे उनकी सरकार ने दोबारा चालू कराया। इसके शुरू होने से राज्य के लिए कोयले की उपलब्धता बढ़ी है और बिजली उत्पादन को मजबूती मिली है।

सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए मान ने बताया कि राज्य में एक विशेष सड़क सुरक्षा फोर्स का गठन किया गया है। उनके अनुसार इस पहल के बाद सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में लगभग 49 प्रतिशत तक कमी आई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी राज्यसभा में दी थी।

यह भी पढ़ें : CBSE इन छात्रों को दे रहा है हर महीने ₹1000 की स्कोलरशिप, जानें कैसे करें आवेदन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments