Monday, March 2, 2026
Home Breaking News CM नायब सिंह सैनी ने पेश किया हरियाणा बजट 2026-27, कहा –...

CM नायब सिंह सैनी ने पेश किया हरियाणा बजट 2026-27, कहा – प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य

Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 2,23,658.17 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह पिछले वर्ष के 2,02,816.66 करोड़ रुपये के बजट से 10.28% अधिक है। बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि साल 2047 तक हरियाणा को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।

राजकोषीय अनुशासन पर जोर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि इस बजट में राजकोषीय घाटा 40,293.17 करोड़ रुपये (राज्य जीडीपी का 2.65%) अनुमानित है। राजस्व घाटा 0.87% और प्रभावी राजस्व घाटा 0.41% रहेगा। पूंजीगत व्यय को 1.86% और प्रभावी पूंजीगत व्यय को 2.32% रखा गया है।
उन्होंने दावा किया कि 2014 के बाद राज्य ने वित्तीय अनुशासन बनाए रखा है और घाटे की वृद्धि नियंत्रित रही है।

पेश किया 2047 विजन

सरकार ने 2047 के विजन को ध्यान में रखते हुए 2031 तक कई ठोस लक्ष्य तय किए हैं। इनमें पर्यावरण सुधार के छह बड़े लक्ष्य, जलभराव समाधान के लिए 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में नहर और पक्के जल चैनल विकसित करना और विश्व बैंक के सहयोग से AI परियोजनाएं शुरू करना शामिल है। अनुमान है कि इन परियोजनाओं से 1 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि बजट तैयार करने से पहले समाज के विभिन्न वर्गों से सुझाव लिए गए। करीब 5,000 सुझावों को अंतिम बजट में शामिल किया गया है।

बुनियादी ढांचे पर किया फोकस

मानव विकास को प्राथमिकता देते हुए प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा के लिए हजारों करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 14,007 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत सिंचाई, लोक निर्माण विभाग (PWD), परिवहन, शहरी स्थानीय निकाय और ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। पर्यटन और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग जैसे क्षेत्रों में बजट में वृद्धि की गई है।

कृषि, बागवानी, पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं। उद्योग और श्रम क्षेत्र में भी निवेश बढ़ाया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 2,263 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूती मिलेगी।

Read More

पंजाब पुलिस का नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी, 878 ग्राम हेरोइन समेत 86 तस्कर गिरफ्तार