Thursday, February 19, 2026
Homeराज्यदिल्लीलॉरेंस गैंग के बॉबी कबूतर की गर्लफ्रैंड ‘मैडम जहर’ गिरफ्तार, ड्रग तस्करी...

लॉरेंस गैंग के बॉबी कबूतर की गर्लफ्रैंड ‘मैडम जहर’ गिरफ्तार, ड्रग तस्करी में नाम आया सामने 

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जुड़ी एक और महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ‘मैडम जहर’ के नाम से चर्चित लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े आरोपों में दबोचा गया है। वह गैंग के कथित गनमैन बॉबी कबूतर की करीबी बताई जा रही है। जांच एजेंसियों के मुताबिक बॉबी कबूतर गैंग के लिए अवैध हथियारों की सप्लाई का काम करता था।

बताया जा रहा है कि बॉबी कबूतर एशिया के बड़े अवैध हथियार सप्लायर माने जाने वाले सलीम पिस्टल से हथियार हासिल करता था। सलीम पिस्टल को पहले ही नेपाल-भारत बॉर्डर से गिरफ्तार किया जा चुका है।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, बॉबी कबूतर उर्फ महफूज, उसकी गर्लफ्रेंड नेहा और दो अन्य सहयोगियों को महिपालपुर फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान मोहम्मद राजी खान और शाहबाज के रूप में हुई है। सभी को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने हिरासत में लिया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि बॉबी कबूतर कई संगीन मामलों में हथियार सप्लाई की अहम कड़ी रहा है। इनमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग, दिल्ली के चर्चित नादिर शाह हत्याकांड और सीलमपुर डबल मर्डर जैसे मामले शामिल बताए जा रहे हैं।

गैंग में सक्रिय लेडी डॉन

हाल के महीनों में गैंग से जुड़ी कई महिला आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले चंडीगढ़ की दीपा और जोया खान को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि गैंग में महिला सदस्यों की भूमिका लगातार बढ़ती जा रही थी और वे ऑपरेशन संभालने में सक्रिय थीं।

नेहा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जांच एजेंसियों का आरोप है कि इसी पार्लर की आड़ में गैंग की गतिविधियों को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने उसे ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है।

सात साल से जुड़ा था संबंध

सूत्रों के मुताबिक बॉबी और नेहा पिछले करीब सात साल से संपर्क में थे। इससे पहले हाशिम बाबा की पत्नी जोया भी गैंग में सक्रिय बताई जाती थी, जिसे हाल ही में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। चंडीगढ़ कोर्ट में लॉरेंस बिश्नोई के विरोधी भुप्पी राणा की पेशी के दौरान हत्या की साजिश रचने के मामले में भी एक महिला आरोपी को वकील की वेशभूषा में पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें : अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद चंडीगढ़ स्थित आवास पहुंचे CM मान…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments