Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत पुलिस की बड़ी...

Punjab : ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 681 जगहों पर छापेमारी कर 274 आरोपी किए गिरफ्तार

पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ लगातार तेज होता जा रहा है। बीते दिन पुलिस ने पूरे राज्य में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों से जुड़े 681 ठिकानों पर छापेमारी की। इस सघन ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 274 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार हथियार व 11 जिंदा कारतूस बरामद किए।

हिरासत में लिए 135 संदिग्ध

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान एहतियातन 135 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जबकि 248 लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 27 भगोड़े अपराधियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।

पंजाब पुलिस ने जनता से की अपील

पंजाब पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को वांछित अपराधियों या आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी कोई जानकारी हो, तो वह बिना पहचान उजागर किए एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर सूचना साझा करे।

95 नशा तस्कर हुए गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 445 ग्राम हेरोइन, 516 नशीली गोलियां व कैप्सूल और 39,020 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई। पुलिस का कहना है कि राज्य में अपराध और नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी इसी सख्ती से जारी रहेंगे।

इसके साथ ही पुलिस ने समाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए 27 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्रों में इलाज के लिए भेजा, ताकि उन्हें मुख्यधारा में वापस लाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments