Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsपश्चिम बंगाल में BJP का चुनावी शंखनाद, गृह मंत्री अमित शाह...

पश्चिम बंगाल में BJP का चुनावी शंखनाद, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा TMC के विदाई का समय आ गया…

पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को उत्तर 24 परगना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की और मंच से सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर निशाना साधा।

घुसपैठियों को संरक्षण दे रही ममता सरकार – अमित शाह

अपने संबोधन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि TMC की राजनीति घुसपैठियों और वोट बैंक के इर्द-गिर्द घूमती है। गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार अवैध घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है, जिससे राज्य की सुरक्षा और पहचान दोनों खतरे में हैं। इसके साथ ही, उन्होनें कहा कि TMC के विदाई का समय आ गया है।

वंदे मातरम् विवाद पर साधा निशाना

अमित शाह ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का जिक्र करते हुए TMC पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा हुई, तब ममता बनर्जी के सांसदों ने उसका विरोध किया। अमित शाह ने इसे बंगाल की संस्कृति और भारत की अस्मिता का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, बल्कि राष्ट्र और बंगाल की पहचान का विरोध है।

आनंदपुर अग्निकांड पर उठाए सवाल

कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह ने आनंदपुर अग्निकांड का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस घटना में 25 लोगों की मौत और कई लोगों के लापता होने को सिर्फ हादसा नहीं माना जा सकता। उन्होंने सवाल उठाए कि फैक्ट्री के मालिक कौन हैं, उनका राजनीतिक संरक्षण किसे प्राप्त है और अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। गृह मंत्री अमित शाह ने आरोप लगाया कि इस मामले में भी वोट बैंक की राजनीति की जा रही है।

निष्पक्ष जांच की मांग – अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी से आनंदपुर अग्निकांड की न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई यह दिखाती है कि सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है। शाह ने दावा किया कि राज्य में BJP की सरकार बनने के बाद दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments