Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent NewsUP News : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार डिप्टी CM...

UP News : प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य से मिले पंकज चौधरी

उत्तर प्रदेश बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला अवसर है जब दोनों नेताओं के बीच इस तरह की औपचारिक मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान संगठनात्मक विषयों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर विचार-विमर्श किया गया।

डिप्टी CM के सरकारी आवास पर हुई मुलाकात

यह मुलाकात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर हुई, जहां पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। बैठक की तस्वीरें दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से शिष्टाचार भेंट हुई।”

वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी इसे औपचारिक मुलाकात बताते हुए पोस्ट किया कि लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा से शिष्टाचार भेंट की।

राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज

राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केशव मौर्य से हुई इस भेंट को संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

बीजेपी ने पंकज चौधरी को ओबीसी चेहरे के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। माना जा रहा है कि इसके जरिए पार्टी कुर्मी, मौर्य और कुशवाहा जैसे पिछड़े वर्गों में अपनी पकड़ को और मज़बूत करना चाहती है। इस लिहाज से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ उनकी मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : US-Iran में बढ़ा तनाव, मिडिल ईस्ट की ओर तेजी से बढ़ रहा अमेरीकी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments