Friday, February 20, 2026
HomeCurrent Newsसरकार ने दिया केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, अगले साल से होगा 8वां...

सरकार ने दिया केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, अगले साल से होगा 8वां पे कमीशन लागू

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, अगले साल से लागू होगा 8वां वेतन आयोग केंद्रीय कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है, सरकार ने आठवें वेतन आयोग को लागू करने का ऐलान किया है, इसे 2026 से लागू किया जाएगा। अभी तक कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत सैलरी मिलती थी, इसके अलावा कैबिनेट ने श्रीहरिकोटा में नए लॉन्च पैड को मंजूरी दी है, इससे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अंतरिक्ष मिशन को गति मिलेगी, कैबिनेट मीटिंग के बाद ब्रीफिंग में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है।

इसे अगले साल से लागू किया जाना है, लेकिन इसके लिए जल्द ही आयोग का गठन किया जाएगा। इसके चेयरमैन और दो सदस्यों के नाम की भी जल्द ही घोषणा की जाएगी।

2016 में गठित हुआ था 7 वां पे कमीशन

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 7वें वेतन आयोग के हिसाब से वेतन दिया जाता है, जिसका गठन 2016 में हुआ था। अब 8वां वेतन आयोग 2026 से लागू होगा। इसका गठन जल्द ही किया जाएगा, ताकि सुझाव, सिफारिशें आदि समय पर आ सकें। इसमें एक चेयरमैन और दो सदस्य होंगे, जिनके नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

श्रीहरिकोटा में तीसरे लॉन्च पैड को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने श्रीहरिकोटा में तीसरे लॉन्च पैड को मंजूरी दे दी है। यह आधुनिक होगा। यह अगली पीढ़ी के लॉन्च व्हीकल के लिए मददगार होगा। इस लॉन्च पैड पर रॉकेट को रखा जा सकेगा, असेंबल किया जा सकेगा और फिर से सीधा खड़ा किया जा सकेगा। इसकी लागत 3985 करोड़ रुपये आएगी। इसकी क्षमता पिछले दो लॉन्च पैड से ज्यादा होगी।

48 महीने में पूरा होगा काम

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, श्रीहरिकोटा में तीसरे लॉन्च पैड का काम अगले 48 महीने में पूरा हो जाएगा। इसे अगले 30 साल को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। भविष्य में इसरो मानव चंद्रयान मिशन लॉन्च करने जा रहा है, उसमें भी इस लॉन्च पैड का इस्तेमाल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments