Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsडॉ. कृष्ण मिड्ढा का बड़ा खुलासा: मनोहर लाल को दिल्ली की कमान...

डॉ. कृष्ण मिड्ढा का बड़ा खुलासा: मनोहर लाल को दिल्ली की कमान सौंपने के पीछे की वजह

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : दिल्ली के विधानसभा चुनाव में सत्तासीन आम आदमी पार्टी के अलावा भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से पूरी ताकत लगाई जा रही है। वहीं, इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में हरियाणा वाला फार्मूला अपनाकर सत्ता अपने पाले में लाने की पूरजोर कोशिश कर रही है। इसके लिए हरियाणा भाजपा के दिग्गज नेताओं के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कईं मंत्रियों, विधायकों, सांसदों, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसदों के अलावा अन्य नेताओं को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली चुनाव को लेकर इस बार भारतीय जनता पार्टी की क्या रणनीति है, किस प्रकार से भाजपा इस बार दिल्ली को अपने पाले में ला पाएगी ? इसे लेकर हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने बड़ा खुलासा किया है।

बीजेपी के पास रहेगी दिल्ली की सत्ता !

हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव को लेकर हमेशा तैयार रहती है। हरियाणा से पार्टी के कुछ मंत्रियों की दिल्ली चुनाव में ड्यूटी लगी है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की पूर्ण रूप से दिल्ली संभालने की ड्यूटी लगी है, जिस प्रकार से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की नीतियो और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मुस्कुराहट के साथ सबने मिलकर हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में एक मिसाल कायम की, वहीं अब दिल्ली में भी होगा। मनोहर लाल लगातार दिल्ली में रोड शो निकाल रहे हैं। जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी भी दिल्ली के चुनाव प्रचार में जाएंगे। मिड्ढा ने दावा किया कि इस बार दिल्ली की सत्ता भारतीय जनता पार्टी के हाथ में ही रहेगी। बता दें कि 1993 में दिल्ली में हुए पहले विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी। उसके बाद से भाजपा कभी भी दिल्ली की सत्ता में वापसी नहीं कर पाई, लेकिन इस बार भाजपा को उम्मीद है कि वह दिल्ली की सत्ता में सालों से चले आ रहे अपने बनवास को खत्म कर एक बार फिर से सत्ता में वापसी करेंगे। इसके लिए पार्टी के तमाम दिग्गजों को दिल्ली के चुनावी दंगल में उतारा गया है।

मध्यप्रदेश की तर्ज पर होगी हरियाणा में सफाई !

हाल ही में मध्य प्रदेश का दौरा कर लौटे विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि वह एक विशेष दौरे पर मध्य प्रदेश गए थे। देश में इंदौर और भोपाल को सफाई को लेकर पहला स्थान मिलता रहा है। वहां किस प्रकार से सफाई की जाती है, जिसके चलते वह पहले स्थान पर रहते हैं, इसकी जानकारी हासिल करने गए थे। हरियाणा में भी उसी प्रकार से कार्य कर अपने प्रदेश को भी पहले स्थान पर ला पाएं। मध्य प्रदेश में कैलाश विजय वर्गीय और 6 विधायकों के साथ इस विषय को लेकर मीटिंग हुई। साथ ही यूएलबी और पंचायत के कार्य की रुपरेखा को भी समझने का काम किया है।

ऐसे मिली महाकाल के शहर में रात रुकने की अनुमति

बाबा महाकाल के शहर उज्जैन में कोई भी व्यक्ति रात्रि नहीं रुक सकता। अपने मध्य प्रदेश के दौरे के दौरान हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने वहां रात्रि विश्राम किया। इसे लेकर डॉ. मिड्ढा ने कहा कि वह महारानी के भक्त और मां के भक्त के लिए शिव की उपासना करना जरुरी होता है। इसलिए उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के समय उन्होंने पत्र लिखकर उसने वहां अपने बेटे और भक्त के रूप में रात्रि रुकने की इजाजत ली थी, जिसके बाद ही वह रात में वहां रुक पाए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments