HomeBreaking Newsइंदौर में दर्दनाक हादसा, EV कार चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट, एक...

इंदौर में दर्दनाक हादसा, EV कार चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। एक तीन मंजिला घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद एक ही परिवार के 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

धमाके के बाद लगी भीषण आग

पुलिस के मुताबिक यह घटना बृजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में हुई। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कुंदन मंडलोई ने बताया कि सुबह करीब 3:30 से 4:30 बजे के बीच घर के बाहर चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक कार के चार्जिंग पॉइंट पर अचानक धमाका हुआ। धमाके के बाद कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई।

पुलिस ने घटना के बारे में दी जानकारी

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घर के अंदर रखे कुकिंग गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आकर फट गए। इससे आग और भी ज्यादा भड़क गई और पूरे मकान में तेजी से फैल गई। बता दें कि घटना के समय घर में कुल 10 लोग मौजूद थे। अधिकारियों के अनुसार घर के दरवाजों पर इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। जिसके कारण पुलिस और बचाव दल के लिए दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचना मुश्किल हो गया। इस वजह से बचाव कार्य में भी देरी हुई। हालांकि आग के दौरान तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि सात लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद एक बच्चा लापता बताया जा रहा है। बचाव दल और पुलिस की टीम मौके पर सर्च ऑपरेशन चला रही है।

अस्पताल लाए गए शव

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के दौरान घर में करीब 10 लोग थे। वहीं महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घांघोरिया ने कहा कि आग में मारे गए सात लोगों के शव सरकारी अस्पताल लाए गए हैं। पुलिस और फायर विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि EV चार्जिंग पॉइंट पर हुए ब्लास्ट के कारण यह भीषण हादसा हुआ।

Read More

Middle East War : इजरायली हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारीजानी की मौत, IRGC ने की पुष्टि

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments