HomeBreaking Newsतरनतारन में एनकाउंटर से मचा हड़कंप, फिरौती के लिए 6 जगह फायरिंग...

तरनतारन में एनकाउंटर से मचा हड़कंप, फिरौती के लिए 6 जगह फायरिंग करने वाला बदमाश घायल

तरनतारन(Tarn Taran) के सरहाली इलाके में मंगलवार को पुलिस और बाइक सवार एक युवक के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में युवक के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल, चार कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, रंगदारी के लिए गोलीबारी करने वाले गिरोह से जुड़े लोगों के इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सरहाली थाना पुलिस ने संपर्क मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि युवक ने बाइक रोकने के बजाय तेज कर दी। कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस टीम जब उसके पास पहुंची तो उसने कथित तौर पर पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की जिसमें युवक के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

छह वारदातों में शामिल होने का दावा

घायल आरोपी की पहचान जतिंदर सिंह उर्फ अजय, निवासी सरहाली कलां के रूप में बताई गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में उसका संबंध रंगदारी से जुड़े मामलों से सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक, अजय पर सरहाली और पट्टी क्षेत्र में करीब छह स्थानों पर गोली चलाने का आरोप है।

गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी

मुठभेड़ की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ इस नेटवर्क में और कौन लोग जुड़े हैं। साथ ही, विदेश में बैठे गिरोह के सदस्यों से उसके कथित संपर्क और हथियारों के स्रोत की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर की जाएगी।

यह भी पढ़ें : ‘तिरंगा आन-बान और शान, पहले कोर्ट में लड़नी पड़ती थी इसे फहराने की लड़ाई…’ 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments