HomeBreaking Newsमथुरा में प्रवचन के नाम पर शर्मनाक घटना, लड़कियों का ब्रेनवॉश कर...

मथुरा में प्रवचन के नाम पर शर्मनाक घटना, लड़कियों का ब्रेनवॉश कर बाबा करता था दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक खुद को आध्यात्मिक गुरु बताकर युवतियों को बहला-फुसलाकर और मानसिक रूप से प्रभावित कर दुष्कर्म करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ आदिकर्ता नारायण दास के रूप में हुई है, जो IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है।

गोवर्धन क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार आरोपी को राधाकुंड के शेरगढ़िया मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया। मूल रूप से ओडिशा के भुवनेश्वर का रहने वाला अभिषेक पिछले कुछ समय से गोवर्धन क्षेत्र में रह रहा था। वह साधु-संत जैसा वेश धारण कर लोगों के बीच अपनी पहचान बना रहा था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद यह रास्ता क्यों चुना।

युवाओं को बनाता था अपना अनुयायी

जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक और युवतियों को अपने प्रभाव में लेकर उन्हें एक समूह से जोड़ता था। आरोप है कि वह धार्मिक और आध्यात्मिक बातों के जरिए लोगों का विश्वास जीतता और धीरे-धीरे उन पर मानसिक प्रभाव स्थापित करता था। पुलिस का कहना है कि कई लोगों को उसके प्रभाव में लाकर उससे जुड़ी गतिविधियों में शामिल किया गया।

‘गंधर्व विवाह’ के नाम पर शोषण का आरोप

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर आरोप है कि वह युवतियों को ‘गंधर्व विवाह’ जैसी अवधारणाओं के नाम पर भ्रमित करता था। इसके बाद उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सबूत मिलने पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। अधिकारियों के अनुसार, फोन से कई युवतियों के आपत्तिजनक फोटो बरामद हुए हैं।

Read More

शौर्य चक्र से सम्मानित मार्कोस कमांडो अमित कुमार राणा की सड़क दुर्घटना में मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments