HomeBreaking Newsपंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, CM मान की अध्यक्षता में कई...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक आज, CM मान की अध्यक्षता में कई बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

Punjab Cabinet Meeting in Chandigarh: आज पंजाब सरकार की चंडीगढ़ में अहम कैबिनेट बैठक होने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल की इस बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। इसके साथ ही सरकार की नई योजनाओं और पहले से चल रही योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा किए जाने की संभावना है।

श्री अकाल तख्त साहिब के सुझावों पर हो सकती है चर्चा

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब में हुई चर्चा और वहां से मिले सुझावों पर भी मंथन किया जा सकता है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पहले ही साफ कर चुके हैं कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से आने वाले सुझावों पर सरकार एक महीने के भीतर अमल करेगी। ऐसे में बैठक के दौरान इस मुद्दे पर अहम निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

योजनाओं की समीक्षा के साथ नए फैसलों की उम्मीद

बैठक में राज्य की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के अलावा नई योजनाओं की शुरुआत को लेकर भी बातचीत होगी। सरकार का फोकस विकास कामों में तेजी लाने और जनता से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी फैसले लेने पर रहेगा। कैबिनेट बैठक से कई अहम निर्णय सामने आने की उम्मीद है, जिनका असर राज्य की प्रशासनिक और विकास संबंधी नीतियों पर पड़ सकता है।

Read More:

पंजाब में ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत, आज से महिलाओं के खातों में भेजे जाएंगे पैसे, एक साथ आएगी 3 महीने की रकम

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments