HomeBreaking Newsटिम कुक की जगह Apple के नए CEO बने जॉन टर्नस

टिम कुक की जगह Apple के नए CEO बने जॉन टर्नस

एप्पल कंपनी में एक युग का अंत होने जा रहा है। टिम कुक द्वारा 15 साल तक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO ) का पद संभालने के बाद अब जॉन टर्नस कंपनी की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। टिम कुक आगामी 1 सितंबर से आधिकारिक रूप से एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में आ जाएंगे और दैनिक कामकाज टर्नस को सौंप देंगे। स्टीव जॉब्स के बाद कंपनी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले टिम कुक का यह उत्तराधिकार प्लान 2024 से ही आकार ले रहा था, जिसके तहत कंपनी के शीर्ष प्रबंधन में व्यापक फेरबदल की नींव रखी गई।

शीर्ष अधिकारियों का इस्तीफा

नए सीईओ जॉन टर्नस के सामने सबसे बड़ी चुनौती एप्पल की उस कोर मैनेजमेंट टीम को फिर से व्यवस्थित करने की होगी, जो पिछले एक दशक से अधिक समय से स्थिर थी। पूर्व सीओओ जेफ विलियम्स, पूर्व सीएफओ लुका मेस्त्री, जनरल काउंसिल केट एडम्स और पर्यावरण प्रमुख लीसा जैक्सन जैसे वरिष्ठ अधिकारी पहले ही अपनी भूमिकाओं से हट चुके हैं या कंपनी छोड़ चुके हैं। आने वाले दिनों में रिटेल प्रमुख डिआड्रे ओ’ब्रायन और मार्केटिंग प्रमुख ग्रेग जोस्वियाक के भी हटने की संभावना है, जिससे कंपनी के कई प्रमुख विभागों में नए चेहरों की एंट्री होगी।

हार्डवेयर और फाइनेंस विभाग में बड़े बदलाव के संकेत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल के चीफ हार्डवेयर ऑफिसर जोनी स्रोउजी भी अगले एक-दो सालों में पद छोड़ सकते हैं। उनके जाने के बाद कंपनी अपने हार्डवेयर विभाग को इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी नाम के दो अलग-अलग हिस्सों में विभाजित कर सकती है। दूसरी ओर, मौजूदा सीएफओ केवन पारेख, सर्विस प्रमुख एडी क्यू और सीओओ सबिह खान आने वाले समय में और अधिक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे। फाइनेंस टीम को मजबूत करने के लिए हाल ही में आशा कामथ को भी पारेख के नेतृत्व में शामिल किया गया है।

वॉच और फोल्डेबल आईफोन पर अपडेट

प्रबंधन में बदलाव के बीच एप्पल अपने भविष्य के उत्पादों पर भी तेजी से काम कर रहा है। कंपनी 2027 में लॉन्च के लिए एक नए डिजाइन वाली एप्पल वॉच का परीक्षण कर रही है, जिसमें पूरे दिन लगातार दिल की धड़कन मापने वाला सेंसर होगा। इसके अलावा, एप्पल ने अपने आगामी फोल्डेबल आईफोन के लिए एक पेंसिल एक्सेसरी का प्रोटोटाइप तैयार किया था, हालांकि स्क्रीन के टिकाऊपन से जुड़ी चिंताओं के कारण फिलहाल इसके रिलीज को रोक दिया गया है।

 

READ MORE: दिल्ली कोर्ट ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर को सुनाई 8 साल की कठोर सज़ा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments