Wednesday, March 4, 2026
Home Current News जम्मू कश्मीर पर्यटन ने टी विश्व कप विजेता भारतीय टीम को न्योता...

जम्मू कश्मीर पर्यटन ने टी विश्व कप विजेता भारतीय टीम को न्योता दिया

Advertisement

जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम को इस जीत का जश्न मनाने यहां आने का न्योता दिया है ।

विभाग ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडिल पर लिखा ,‘‘ टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई । हम अपने चैम्पियन को जश्न मनाने के लिये जम्मू कश्मीर आने का न्योता देते हैं । अतुल्य भारत के इस ताज में आपकी मेजबानी करना फख्र की बात होगी ।’’

भारत ने वेस्टइंडीज के ब्रिजटाउन में टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर 17 साल बाद खिताब जीता ।