नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद कई इलाकों में मुश्किलें बनी हुई हैं। ऐसे समय में भारत ने राहत और बचाव अभियान के लिए अपनी सहायता बढ़ा दी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के मुताबिक, भारत से करीब 11 टन राहत सामग्री लेकर चौथी फ्लाइट नेपाल के लिए रवाना हुई है।भारतीय वायुसेना का C-130 विमान वहां पर पीड़ित लोगों के लिए सभी जरूरी और तकनीकी सहायता लेकर पहुंच रहा है। इसमें सर्च और रेस्क्यू अभियान में मदद करने वाली तकनीकी टीम और आवश्यक उपकरण शामिल हैं।
इसके अलावा DNA जांच के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तथा संबंधित उपकरण भी भेजे गए हैं। इसी के साथ राहत सामग्री में कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट जैसी जरूरी वस्तुएं शामिल हैं। भारत की यह सहायता बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में मदद करेगी।
The 4th flight from 🇮🇳 with 11 tonne assistance is now airborne. The @IAF_MCC C-130 aircraft is carrying:
➡️ A Tunnel technical contingent along with equipment for search & rescue operations.
➡️ A team of Forensics experts for DNA analysis along with Forensic equipment.
➡️… pic.twitter.com/XmUJQQ1muJ
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 29, 2026

