Donald Trump On PM Narendra Modi: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच जल्द ही व्यापार समझौता होने की उम्मीद जताई है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को लेकर सकारात्मक प्रगति हो रही है और निकट भविष्य में एक समझौता संभव है।
पुराने व्यापारिक समीकरणों का किया जिक्र
ट्रंप ने बातचीत के दौरान भारत और अमेरिका के बीच पहले के व्यापारिक संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘सालों तक भारत ने अमेरिका का फायदा उठाया। वो हमारे सामानों पर भारी टैक्स लगाते थे और खुद कुछ भी भुगतान नहीं करते थे। लेकिन अब स्थिति इसके बिल्कुल उलट हो चुकी है। अब हम भारत के साथ व्यापार में बहुत पैसा कमा रहे हैं।’
पीएम मोदी के साथ रिश्तों को बताया अहम
व्यापारिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के बावजूद ट्रंप ने भारत के साथ बेहतर समझौते की संभावना पर भरोसा जताया। उन्होंने इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को अहम बताया।
‘अच्छा दोस्त’ बताकर की पीएम मोदी की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘इन सब बातों के बाद भी हम भारत के साथ एक व्यापार समझौता कर लेंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि मैं आपके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत पसंद करता हूं। वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और हमारी आपस में बहुत अच्छी पटती है। हमारे बीच बहुत ही बेहतरीन संबंध हैं।’
#WATCH | President Donald Trump says, "For years, India took advantage of the United States… They charged us tremendous tariffs and paid nothing… Now it is the exact reverse and we are making a lot of money with India. But we will get to a deal because I like your Prime… pic.twitter.com/IR2x2MqUV5
— ANI (@ANI) June 4, 2026
आर्थिक संबंधों को मिल सकता है नया बल
ट्रंप के बयान से ऐसा लग रहा है कि व्यापारिक मतभेदों के बावजूद भारत और अमेरिका के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध मजबूत बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच बेहतर तालमेल व्यापार वार्ताओं को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है।
रिश्तों में और मजबूती की उम्मीद
यदि प्रस्तावित व्यापार समझौता आगे बढ़ता है, तो इससे भारत और अमेरिका के आर्थिक संबंधों को नई गति मिल सकती है। साथ ही निवेश, व्यापार और रणनीतिक सहयोग के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच साझेदारी और मजबूत होने की संभावना है।
Read More:
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी खतरे में? T20 मुंबई लीग में भी फ्लॉप, BCCI ले सकता है बड़ा फैसला!

