HomeBreaking NewsCM शुभेंदु अधिकारी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के कारण...

CM शुभेंदु अधिकारी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम के कारण पायलट ने लिया बड़ा फैसला

CM Suvendu Adhikari Helicopter Emergency Landing: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की मंगलवार, 11 अगस्त को खराब मौसम के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सीएम दमदम से हेलीकॉप्टर के जरिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर जा रहे थे। मौसम की स्थिति को देखते हुए पायलट ने एहतियात के तौर पर पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट स्थित एक खुले मैदान में हेलीकॉप्टर उतार दिया।

सड़क मार्ग से केशपुर रवाना हुए CM

शुभेंदु अधिकारी केशपुर में स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कोलाघाट में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

बंगाल में मौसम ने बदला मिजाज

पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश और खराब मौसम की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने पहले ही राज्य में मौसम के मिजाज में बदलाव की चेतावनी दी थी। अगस्त के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई थी, जबकि कुछ क्षेत्रों में उमस और गर्मी भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।

दो हफ्तों का मौसम पूर्वानुमान जारी

मौसम विभाग ने 6 से 19 अगस्त तक का एक्सटेंडेड रेंज फोरकास्ट जारी किया है। इसके मुताबिक अगले दो हफ्तों के दौरान देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में खराब मौसम के बीच हवाई यात्रा के दौरान एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

सोमवार को ‘हर घर तिरंगा’ रैली को दिखाई थी हरी झंडी

इससे पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सोमवार को कोलकाता में थे। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ रैली को हरी झंडी दिखाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान देशभर में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ राज्य के परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री शरद्वता मुखोपाध्याय और सत्तारूढ़ BJP के अन्य विधायक भी मौजूद रहे।

Read More:

Surya Grahan 2026: 12 अगस्त की रात लगेगा साल का आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों को सावधान रहने की सलाह

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments