Thursday, March 5, 2026
Home Current News पंजाब निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन, 21 दिसंबर को...

पंजाब निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन, 21 दिसंबर को डाले जाएंगे वोट 

Advertisement

पंजाब में पांच नगर निगमों और 44 नगर परिषदों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन हैं। नामांकन की यह प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी जिसके बाद कल चुनाव अधिकारी नामांकन की जांच करेंगे साथ ही 14 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।

बता दें कि नगर निगम चुनाव के लिए 21 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन मतदान केंद्रों पर मतगणना की जाएगी साथ ही परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 3 हजार 809 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें से 344 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील और 665 को संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया है।