HomeBreaking Newsनाबालिग के यौन शोषण के आरोप में केरलम के इस्लामिक गुरु मुहम्मद...

नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में केरलम के इस्लामिक गुरु मुहम्मद नियास जुहारी गिरफ्तार

केरलम के इस्लामिक धर्मगुरु मुहम्मद नियास जुहारी, जिन्हें उस्ताद मुहम्मद नियास के नाम से भी जाना जाता है, को 16 साल की नाबालिग लड़की के यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 34 वर्षीय जुहारी की गिरफ्तारी रविवार को पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में हुई। वह कोल्लम जिले के ओचिरा स्थित हबीबिया इस्लामिक अकादमी के निदेशक हैं।

पुलिस के मुताबिक, लड़की की दादी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए मौलाना के पास गई थीं। आरोप है कि जुहारी ने परिवार को बताया कि दादी पर किसी बुरी आत्मा का प्रभाव है और इससे मुक्ति के लिए शुद्धिकरण की रस्म करनी होगी। इसी बहाने परिवार का भरोसा जीतकर उसने कथित तौर पर कई बार नाबालिग का यौन शोषण किया।

ड्रेस पर टिप्पणी से चर्चा में आए

जुहारी हाल ही में मलयालम अभिनेत्री नाजरिया नाजिम के पहनावे पर टिप्पणी करने के बाद सुर्खियों में आए थे। 28 अक्टूबर को दुबई में अपनी आगामी तमिल फिल्म के प्रमोशनल कार्यक्रम में पहुंचीं नाजरिया ने पीले रंग की ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी थी। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वीडियो में जुहारी अभिनेत्री को मुस्लिम फिल्म कलाकार बताते हुए उनकी ड्रेस को अनुचित करार देते नजर आए। उन्होंने नाजरिया के पति और फिल्म इंडस्ट्री से उनके जुड़ाव पर भी सवाल उठाए थे। साथ ही उन्होंने यह मुद्दा भी उठाया था कि मुस्लिम अभिनेत्रियों के पहनावे पर सवाल होते हैं, लेकिन पुरुष कलाकारों के धार्मिक आचरण पर वैसी चर्चा नहीं होती।

मोबाइल और वित्तीय लेन-देन की जांच

पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने अन्य नाबालिगों को भी निशाना बनाया हो सकता है। जांच अधिकारी उसके मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पड़ताल करेंगे, ताकि संभावित सबूत और अन्य पीड़ितों के बारे में जानकारी मिल सके। अकादमी से जुड़े बड़े वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

कौन हैं नाजरिया नाजिम

20 दिसंबर 1994 को तिरुवनंतपुरम में जन्मीं नाजरिया ने टीवी एंकर के तौर पर करियर शुरू किया था। उन्होंने 2006 में फिल्म ‘पलुंकु’ से बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की। ‘नेरम’, ‘राजा रानी’, ‘ओम शांति ओशाना’ और ‘बैंगलोर डेज’ उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। साल 2014 में उन्होंने अभिनेता फहद फासिल से शादी की। अभिनय के अलावा वह फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं।

Read More

मोदी मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, 850 फास्ट ट्रैक अदालतों को विस्तार करने की मिली मंजूरी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments