HomeBreaking Newsइस बार रजनीकांत फिल्म में दिखेंगे 50 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ! 'धर्मन'...

इस बार रजनीकांत फिल्म में दिखेंगे 50 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ! ‘धर्मन’ की नई जोड़ी ने बढ़ाया उत्साह

साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री श्रीलीला के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। वह जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत(Rajinikanth) की आने वाली फिल्म ‘धर्मन’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनकी एंट्री की आधिकारिक घोषणा 4 नवंबर को कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने की। खास बात यह है कि श्रीलीला पहली बार रजनीकांत जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर श्रीलीला के जुड़ने की जानकारी दी। मेकर्स ने अभिनेत्री की तारीफ करते हुए उन्हें खास चमक और पटाखे जैसी ऊर्जा वाली कलाकार बताया। फिल्म में श्रीलीला के अलावा सिमरन, नयनतारा, योगी बाबू और राशी खन्ना जैसे जाने-माने कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

डॉक्टर के किरदार में नजर आएंगे रजनीकांत

‘धर्मन’ का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं। वह इससे पहले ‘ओह माय कडावुले’ और ‘ड्रैगन’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार रजनीकांत के साथ काम कर रहे हैं।

फिल्म के शुरुआती पोस्टर से संकेत मिलता है कि रजनीकांत इसमें डॉक्टर की भूमिका निभाने वाले हैं। हालांकि, उनका किरदार सामान्य डॉक्टर जैसा नहीं होगा। मेकर्स ने उनके कैरेक्टर के लिए ‘केट्टा पैयन’ शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसका अर्थ बुरा लड़का होता है। पोस्टर में उनके हाथों पर खून के निशान भी दिखाई दिए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार नकारात्मक या ग्रे शेड्स वाला हो सकता है।

आखिरी चरण में पहुंची फिल्म की शूटिंग

फिल्म का तीसरा शूटिंग शेड्यूल सितंबर में पूरा हो चुका है। फिलहाल इसकी शूटिंग अंतिम चरण में बताई जा रही है। श्रीलीला और नयनतारा की एंट्री के बाद फिल्म की स्टारकास्ट और भी आकर्षक हो गई है।

अब दर्शकों को इस बात का इंतजार है कि रजनीकांत और श्रीलीला पहली बार पर्दे पर किस अंदाज में नजर आएंगे। साथ ही, सुपरस्टार का डॉक्टर वाला अनोखा किरदार फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है।

यह भी पढ़ें : किशनगंज में दर्दनाक हादसा! मिट्टी का टीला ढहने से 2 सगी बहनों समेत 3 मासूम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments