HomeBreaking Newsनाबालिग बेटियों की 3 से 5 लाख में बिक्री का आरोप, NHRC...

नाबालिग बेटियों की 3 से 5 लाख में बिक्री का आरोप, NHRC ने 3 राज्यों को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने नाबालिग लड़कियों की कथित खरीद-फरोख्त और तस्करी के मामले में मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र सरकारों को नोटिस जारी किया है। आयोग ने तीनों राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (DGP) से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह कार्रवाई एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा से सटे कई जिलों में माता-पिता अपनी नाबालिग बेटियों को बिचौलियों के हाथों 3 से 5 लाख रुपये में बेच रहे हैं। NHRC ने इस खबर का स्वतः संज्ञान लिया है।

फर्जी दस्तावेजों से होती है तस्करी

आयोग के मुताबिक, रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि बिचौलिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर लड़कियों को गोद लिया हुआ बच्चा बताकर उनकी तस्करी करते हैं। बालिग होने पर उनकी पहचान छिपाने के लिए निजी विवरण भी बदल दिए जाते हैं। इसके बाद कथित तौर पर इन लड़कियों को महाराष्ट्र के अलग-अलग शहरों में 35 से 40 लाख रुपये तक में बेचा जाता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि वहां पहुंचने के बाद लड़कियों को यौन व्यापार में धकेल दिया जाता है। 30 अक्टूबर को प्रकाशित इस रिपोर्ट में ऐसी तस्करी की शिकार हुई लड़कियों के चार अलग-अलग मामलों का जिक्र किया गया है।

दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

NHRC ने अपने बयान में कहा कि यदि मीडिया रिपोर्ट में सामने आए आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह नाबालिग लड़कियों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। रिपोर्ट के अनुसार, गरीबी और अन्य आर्थिक मजबूरियों के चलते कुछ माता-पिता अपनी बेटियों को बेचने के लिए तैयार हो जाते हैं। आयोग ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के प्रशासन के साथ पुलिस प्रमुखों को भी मामले की जांच कर विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया है। अब संबंधित राज्यों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Read More

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, ऊर्जा भंडारण और खनिजों के लिए 17,314 करोड़ मंजूर

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments