HomeBreaking Newsफ्लाईदुबई के कॉकपिट हमले में जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार...

फ्लाईदुबई के कॉकपिट हमले में जान बचाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान!

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फ्लाईदुबई विमान में कॉकपिट के भीतर हुए हमले के दौरान अदम्य साहस और समझदारी दिखाने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार और केबिन क्रू को सम्मानित किया है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन स्मित और क्रू मेंबर्स को देश का प्रतिष्ठित ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद II’ सम्मान प्रदान किया है। यह सम्मान 30 सितंबर को मध्य हवा में हुए एक भीषण हमले के दौरान 170 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान बचाने तथा विमान को सुरक्षित लैंड कराने के लिए दिया गया है।

गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद खोला कॉकपिट का दरवाजा

यह घटना 30 सितंबर को फ्लाईदुबाई की उड़ान के दौरान घटी, जब कॉकपिट के भीतर हमला हुआ और कैप्टन स्मित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अत्यधिक चोटों और अचेत अवस्था के करीब होने के बावजूद, कैप्टन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कॉकपिट का दरवाजा अनलॉक कर दिया। इसके बाद केबिन क्रू और यात्रियों ने तुरंत अंदर प्रवेश कर स्थिति पर नियंत्रण पाया और किसी भी बड़े हादसे को होने से रोक लिया। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर लैंड कराया गया।

भारत, यूएई, इजराइल और अमेरिका से मिली वैश्विक सराहना

कैप्टन स्मित मच्छार की इस बहादुरी की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित विश्व के प्रमुख नेताओं ने भारतीय पायलट की अदम्य बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है। इजराइल सरकार ने भी घोषणा की है कि कैप्टन स्मित के अस्पताल से पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें नागरिक नागरिक वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

दुबई के क्राउन प्रिंस ने अस्पताल पहुंचकर बढ़ाया हौसला

दुबई के क्राउन प्रिंस, रक्षा मंत्री और उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने खुद अस्पताल पहुंचकर घायल कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। यूएई के शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि यात्रियों और नागरिक विमानन की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च राष्ट्रीय प्राथमिकता है, और कैप्टन स्मित ने मानव जीवन की रक्षा के लिए साहस की सर्वोच्च मिसाल पेश की है।

 

READ MORE: शिपिंग कंटेनर बनाने के लिए सरकार ने दी 10,000 करोड़ की स्कीम, टूटेगी ड्रैगन की मोनोपॉली

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments