HomeBreaking Newsखाई ₹20 की कचौड़ी नुकसान हुआ ₹20 लाख, छोटी-सी गलती के चलते...

खाई ₹20 की कचौड़ी नुकसान हुआ ₹20 लाख, छोटी-सी गलती के चलते चोर बैग लेकर हुए फरार

राजस्थान की राजधानी जयपुर(Jaipur) में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने कारोबारी को बड़ा नुकसान पहुंचा दिया। नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में एक व्यापारी 20 रुपये की कचौड़ी खाने के लिए रुका था। इसी दौरान स्कूटर सवार दो बदमाश उसके वाहन पर रखा 20 लाख रुपये से भरा बैग उठाकर फरार हो गए। कारोबारी ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन वे पकड़ में नहीं आए। पूरी वारदात पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

कचौड़ी खाने में व्यस्त था कारोबारी

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी चंपालाल शाम करीब चार बजे कचौड़ी खाने के लिए रुके थे। उन्होंने नकदी से भरा बैग अपने स्कूटर के आगे रखा हुआ था। इसी दौरान दो लोग स्कूटर पर वहां पहुंचे। मौका देखकर पीछे बैठे व्यक्ति ने स्कूटर से बैग उठाया और दोनों तेजी से वहां से निकल गए।

चंपालाल को जब बैग चोरी होने का पता चला, तो उन्होंने हाथ में कचौड़ी होने के बावजूद पैदल ही बदमाशों का पीछा किया। हालांकि, आरोपी काफी दूर निकल चुके थे और कारोबारी उन्हें पकड़ नहीं सके।

CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। फुटेज में कारोबारी स्कूटर पर बैठकर कचौड़ी खाते दिखाई देते हैं। कुछ ही देर में स्कूटर सवार दो व्यक्ति वहां पहुंचते हैं और उनमें से एक नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो जाता है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेजी से निकल जाते हैं।

घटना के बाद कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी हेलमेट पहने हुए थे जिससे उनकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फुटेज और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : बस से दिल्ली पहुंच रहा था करीब 2.76 करोड़ का विदेशी सोना, बाराबंकी में…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments