HomeBreaking Newsहरियाणा में 6 HCS अधिकारियों के तबादले, डॉ. शिल्पी और डॉ. निर्मल...

हरियाणा में 6 HCS अधिकारियों के तबादले, डॉ. शिल्पी और डॉ. निर्मल नागर को शिक्षा विभाग में जिम्मेदारी

हरियाणा(Haryana) सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए छह HCS अधिकारियों की पोस्टिंग और तबादले से जुड़े आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के तहत विभिन्न विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा कार्यभार के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ को नए पदों पर नियुक्त किया गया है।

राज्य सूचना आयोग में सचिव के पद पर तैनात सुरेंद्र सिंह-I को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह, स्वास्थ्य सेवाएं विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत कुलधीर सिंह अब अपने मौजूदा काम के साथ आयुष हरियाणा में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) का दायित्व भी संभालेंगे।

डॉ. शिल्पी पाटर दत्त बनी संयुक्त निदेशक

महिला एवं बाल विकास विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के रूप में कार्यरत डॉ. शिल्पी पाटर दत्त को मौलिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन एवं मिड-डे मील) नियुक्त किया गया है।

वहीं, महेंद्रगढ़ में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (DRDA) की सीईओ डॉ. निर्मल नागर को मौलिक शिक्षा विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दीपक कुमार और डॉ. इंदरजीत को मिली नई पोस्टिंग

आयुष हरियाणा में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) के पद पर कार्यरत दीपक कुमार को महेंद्रगढ़ जिला परिषद का सीईओ और DRDA का सीईओ नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे डॉ. इंदरजीत को शाहाबाद स्थित कोऑपरेटिव शुगर मिल्स का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

धीरज चहल की पोस्टिंग पर फैसला बाकी

जारी आदेशों में HCS अधिकारी धीरज चहल की नियुक्ति को लेकर फिलहाल कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। उनकी पोस्टिंग के संबंध में आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत विभिन्न विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों का पुनर्निर्धारण किया गया है।

यह भी पढ़ें : UP चुनाव से पहले एक्शन मोड में चुनाव आयोग! अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments