HomeBreaking Newsटीम इंडिया का धमाका! न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर...

टीम इंडिया का धमाका! न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा, लगातार तीसरी जीत से मचाया तहलका

भारतीय क्रिकेट टीम(Team India) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली। तीसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर 199 रन बना लिए। भारत की इस जीत के सबसे बड़े हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने अपनी विस्फोटक पारी से मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने केवल 38 गेंदों पर 113 रन बनाए। उनकी पारी में नौ चौके और 11 छक्के शामिल रहे। दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 19 गेंदों पर 45 रन ठोके, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे। दोनों बल्लेबाजों की शानदार शुरुआत ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर नहीं दिखा सके दम

इस मुकाबले में संजू सैमसन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 13 गेंदों पर 18 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे। वहीं, श्रेयस अय्यर 10 गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, शुरुआती बल्लेबाजों की तेज पारियों के कारण भारतीय टीम लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुकी थी और जीत हासिल करने में सफल रही।

डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड को संभाला

इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 89 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे। फिन ऐलन ने 25 गेंदों पर 40 रन बनाकर टीम को गति दी, जबकि बेवन जैकब्स ने 23 गेंदों पर नाबाद 39 रन की उपयोगी पारी खेली। टिम सिफर्ट केवल दो रन बनाकर आउट हो गए।

न्यूजीलैंड ने 198 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने यह लक्ष्य छोटा पड़ गया। इस जीत के साथ भारत ने टी20 सीरीज में निर्णायक बढ़त हासिल कर ली।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड विधानसभा सत्र का दूसरा दिन आज, अनुपूरक बजट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments