HomeBreaking News'मेरा बाप संभाल लेगा...', नशे में चूर अमीरजादे ने 3 स्टूडेंट्स...

‘मेरा बाप संभाल लेगा…’, नशे में चूर अमीरजादे ने 3 स्टूडेंट्स को कार से रौंदा! फिर दिखाने लगा तेवर, मां ने गिफ्ट में दी थी Mini Cooper

Kerala Road Accident: केरल के कोच्चि स्थित नेदुंबसेरी इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार मिनी कूपर ने तीन छात्रों को ले जा रहे दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी जान नहीं बच सकी। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय इयास, देविका और गोपिका के रूप में हुई है।

हादसे के बाद आरोपी ने दिखाई अकड़

हादसे के चश्मदीद सलीम के मुताबिक, टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद करने की कोशिश की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कार को रोक लिया। सलीम के अनुसार, ड्राइविंग सीट पर मौजूद आरोपी ने पछतावा जताने के बजाय कथित तौर पर कहा कि उसके पिता सब संभाल लेंगे।

चश्मदीद ने बताई हादसे की पूरी कहानी

सलीम ने कहा, ”जब एक्सीडेंट हुआ, तो मैं पास में ही खड़ा था। जोर की आवाज आई, और हम सब यह देखने के लिए मौके पर दौड़े कि कुछ हुआ तो नहीं। सड़क पर तीन लोग घायल हो गए। उन्हें एक मिनी कूपर ने टक्कर मार दी थी।”

भीड़ ने कार को रोक लिया

टक्कर के बाद वहां मौजूद लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने कार को रोक लिया। चश्मदीद के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी और स्थानीय लोगों के बीच बहस भी हुई। सलीम ने आगे कहा, ”लोगों ने उसे रोका, और कुछ बहस हुई। ड्राइविंग सीट पर बैठा शख्स कह रहा था कि उसके पिता सब संभाल लेंगे। फिर पुलिस और एम्बुलेंस आ गई। लेकिन जब एम्बुलेंस मदद के लिए पहुंची तो घायल पहले से ही हिल नहीं रहे थे।”

हिरासत में आरोपी सुहैल सजीव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर सुहैल सजीव को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने हादसे में शामिल मिनी कूपर को भी जब्त कर लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सजीव कथित तौर पर तेज रफ्तार में कार चला रहा था और इसी दौरान उसने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी।

शराब के नशे की भी जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के वक्त आरोपी शराब के नशे में था या नहीं। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।

मां ने बर्थडे पर दी थी कार

स्रोत के मुताबिक, आरोपी को यह मिनी कूपर उसकी मां ने जन्मदिन के मौके पर उपहार में दी थी। हादसे के बाद आरोपी के कथित व्यवहार को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस घटना ने सड़क सुरक्षा, तेज रफ्तार वाहन चलाने और जिम्मेदार ड्राइविंग को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

Read More:

बूढ़ी गंडकी में फ्लैश फ्लड से तबाही, 45 घर पूरी तरह बर्बाद, अर्ली वॉर्निंग सिस्टम ने बचाई सैकड़ों जानें

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments