नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ अपनी पहचान बनाई है। 27 दिनों के सफर में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की सफलता के बाद अब मेकर्स ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज करने की तैयारी पूरी कर ली है। होम्बले फिल्म्स ने इसकी ग्लोबल रिलीज की तारीख भी घोषित कर दी है।
11 सितंबर को दुनियाभर में पहुंचेगी फिल्म
‘हनुमान अंश’ अब भारत तक सीमित नहीं रहेगी। यह हिंदी डिवोशनल ड्रामा 11 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म की अंतरराष्ट्रीय रिलीज की जिम्मेदारी होम्बले फिल्म्स की ओवरसीज यूनिट, होम्बले ओवरसीज, संभाल रही है। मेकर्स का मानना है कि फिल्म की कहानी और आध्यात्मिक विषय भारत के बाहर रहने वाले दर्शकों को भी आकर्षित कर सकते हैं। ग्लोबल रिलीज के साथ नीम करौली बाबा से जुड़ी फिल्म की कहानी को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा।
27 दिन में 61 करोड़ की कमाई
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के बाद लगातार प्रदर्शन किया। महज 27 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 61 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसी प्रदर्शन के आधार पर फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है। फिल्म में नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं को केंद्र में रखा गया है। आध्यात्मिक विषय पर बनी इस फिल्म को दर्शकों के बीच मिली प्रतिक्रिया के बाद अब इसके मेकर्स ने इंटरनेशनल मार्केट का रुख किया है।
मेकर्स ने पोस्ट कर साझा की रिलीज डेट
होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म की वैश्विक रिलीज की घोषणा की। पोस्ट में लिखा गया, “आस्था पर आधारित एक कहानी, सरहदों के पार का एक सफर। हमें, होम्बले फिल्म्स को, होम्बले ओवरसीज के जरिए हनुमान अंश को इंटरनेशनल दर्शकों तक पहुंचाने पर गर्व है। महाराज-जी का आध्यात्मिक सफर दुनिया तक पहुंचेगा, क्योंकि हनुमान अंश 11 सितंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।”
Read More
तैरने नहीं आता था फिर भी न रुके कदम… 20 साल के बिट्टू ने अजनार नदी साफ कर पेश की मिसाल

