HomeBreaking Newsसात सिंतबर तक चलने वाले ‘क्लीन पंजाब’ मिशन की शुरूआत, पंजाब सरकार...

सात सिंतबर तक चलने वाले ‘क्लीन पंजाब’ मिशन की शुरूआत, पंजाब सरकार के मंत्री और विधायक अभियान में शामिल

पंजाब सरकार ने राज्य को साफ-सुथरा बनाने के लिए ‘क्लीन पंजाब’ अभियान(Clean Punjab mission) की शुरुआत कर दी है। इस मुहिम का आगाज जालंधर के नकोदर चौक से किया गया जहां कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, डीसी वरजीत वालिया, मेयर वीनित धीर और हल्का इंचार्ज नितिन कोहली ने खुद सड़कों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान लगातार 10 दिनों तक चलाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य शहर की सड़कों और हर एक मोहल्ले से गंदगी को पूरी तरह खत्म करना है। इस मुहिम में नगर निगम के तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है ताकि पूरे पंजाब को स्वच्छ बनाया जा सके।

जनता के सहयोग के बिना अधूरा है मिशन

मेयर वीनित धीर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और स्थानीय निकाय मंत्री के नेतृत्व में शुरू हुआ यह 10 दिवसीय मिशन जालंधर का नक्शा बदल देगा। हालांकि, प्रशासन का यह प्रयास तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक आम जनता जागरूक न हो। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़कों पर या दुकानों के बाहर कचरा न फेंकें। रात के समय कूड़ा फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष मार्शलों की तैनाती भी की गई है।

Clean Punjab

गीला और सूखा कचरा अलग करना जरूरी

शहर को नंबर एक बनाने के लिए यह बेहद जरूरी है कि हर घर और दुकान से निकलने वाला गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके ही नगर निगम की गाड़ियों को सौंपा जाए। प्रशासन का मानना है कि अगर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझ लें और टीमवर्क के साथ काम करें तो आने वाले कुछ ही दिनों में जालंधर पूरे पंजाब के लिए स्वच्छता की एक बेहतरीन मिसाल बन सकता है।

यह भी पढ़ें : वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर ट्रंप का दावा, बोले- कर डाली ‘दुनिया की सबसे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments