अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप(Trump) ने सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज ऐलान किया है। उनके मुताबिक, अमेरिका और वेनेजुएला के बीच दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील हुई है। इस समझौते के तहत अमेरिका को वेनेजुएला के लगभग 65 अरब बैरल तेल भंडार पर नियंत्रण मिल जाएगा।
ट्रंप के मुताबिक, यह अहम समझौता अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री हेगसेथ और वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत के बाद तय हुआ है।
डील के पीछे की क्या है मुख्य वजह ?
-
अमेरिका में लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों की वजह से ट्रंप प्रशासन पर भारी दबाव था।
-
पिछले छह महीनों से ईरान में चल रहे युद्ध के कारण अमेरिका को अपने रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व का इस्तेमाल करना पड़ा जिससे अगस्त की शुरुआत तक वहां 30 करोड़ बैरल से भी कम तेल बचा है।
-
हाल ही में अमेरिकी सेना ने एक ऑपरेशन चलाकर वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के आरोपों में गिरफ्तार कर अमेरिका ले आई थी।

