HomeBreaking Newsदिल्ली में लोग उमस से बेहाल, आज हल्की बारिश से मिल सकती...

दिल्ली में लोग उमस से बेहाल, आज हल्की बारिश से मिल सकती है राहत!

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को हल्की बारिश(Delhi Weather) के बावजूद मौसम में उमस बनी रही। बारिश के बाद भी हवा में नमी ज्यादा होने के कारण लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी राजधानी में बादल छाए रहने की संभावना है और सुबह से दोपहर के बीच कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान दक्षिण-पूर्व दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बुधवार को कैसा रहा दिल्ली का मौसम?

बुधवार को राजधानी का आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.1 डिग्री ज्यादा था। वहीं अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम था।

पिछले 24 घंटों के दौरान सुबह 8:30 बजे तक दिल्ली में 8.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की घटनाएं भी हुईं। गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री, जबकि नोएडा में 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

1 सितंबर तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 सितंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

बुधवार को दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। दोपहर करीब 3:30 बजे हवा की अधिकतम गति 23 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। अधिक नमी के कारण बारिश के बावजूद उमस से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

यह भी पढ़ें : फाइव स्टार होटलों की रसोई में कॉकरोच-मक्खियां! FSSAI के छापे में चौंकाने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments