HomeBreaking Newsनेपाल में कुदरत का कहर! कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले 400 श्रद्धालु...

नेपाल में कुदरत का कहर! कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले 400 श्रद्धालु लापता

नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भयंकर बाढ़ के कारण कैलाश मानसरोवर(Kailash Mansarovar) यात्रा पर जा रहे लगभग 400 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर हो गए हैं। ये सभी यात्री चीन के तिब्बत स्थित कैलाश मानसरोवर जाने के लिए नेपाल-चीन सीमा पार करने की तैयारी में थे। इस समूह में ज्यादातर भारतीय और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। बाढ़ के चलते रसुवागढ़ी क्षेत्र में सड़कों और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है जिससे राहत और बचाव कार्यों में बाधा आ रही है।

काठमांडो पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टच कैलाश ट्रैवल्स एंड टूर्स’ के प्रबंध निदेशक बाशु कुमार अधिकारी ने बताया कि बुधवार को करीब 390 यात्रियों को सीमा पार करनी थी। दोपहर के बाद से इनमें से ज्यादातर यात्रियों से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। ट्रेकिंग एजेंसी एसोसिएशन ऑफ नेपाल के अध्यक्ष सागर पांडे का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियां और संबंधित अधिकारी सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी सही स्थिति का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों के यात्री हैं शामिल

प्रभावित होने वाले इन तीर्थयात्रियों को अलग-अलग टूर और ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से भेजा गया था। विवरण के मुताबिक:

  • ट्रेकर्स सोसाइटी: 92 यात्री

  • सम्राट टूर्स एंड ट्रैवल्स: 71 यात्री

  • हिमालयन ग्लेशियर: 62 यात्री

  • लीफ हॉलीडेज: 55 यात्री

  • कैलाश जर्नी: 31 यात्री

  • फिशटेल टूर्स एंड ट्रैवल्स: 27 यात्री

  • काठमांडू हॉलीडेज: 17 यात्री

  • एल्पाइन इको ट्रेक: 16 यात्री

  • रिचा टूर्स: 12 यात्री

  • एक्सप्लोर वेकेशन: 7 यात्री

इन सभी एजेंसियों के यात्रियों से संपर्क साधने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं।

नेपाल पर्यटन बोर्ड के आंकड़े

नेपाल पर्यटन बोर्ड द्वारा जारी शुरुआती सूची के मुताबिक, भोटे कोशी नदी में आई बाढ़ की वजह से कुल 384 पर्यटकों और यात्रियों के लापता होने की आशंका है। इसमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। इस सूची में भारतीय नागरिकों और एनआरआई के अलावा अन्य देशों के लोग भी हैं जिनकी राष्ट्रीयता की अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें : नेपाल में बाढ़ का कहर, PM मोदी ने नेपाल के PM बालेन शाह को हर संभव…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments