HomeBreaking Newsसिरमौर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत...

सिरमौर में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत और 9 घायल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले(Sirmaur Car Accident) के संगड़ाह क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गतलोग गांव के पास एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया कि स्थानीय निवासी जगदीश शर्मा की 11 अगस्त को संगड़ाह अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव अरलू ले जाया जा रहा था। इसी दौरान परिजन और कुछ ग्रामीण बोलेरो कैंपर से वापस लौट रहे थे। गतलोग के पास पहुंचते ही वाहन चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया और वाहन सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

चार लोगों की मौके पर मौत

हादसा इतना भीषण था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में राजेंद्र, देस राज, रिखी राम और राम गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बृज मोहन, कृपा राम, देवेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, राम स्वरूप, जय प्रकाश, संदीप, कमलेन्द्र और चालक कपिल देव घायल हुए। इनमें कमलेन्द्र, संदीप, राम स्वरूप और कपिल देव को गंभीर चोटें आई हैं।

चार घायल रेफर, एक PGI भेजा गया

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को सिविल अस्पताल संगड़ाह पहुंचाया गया। गंभीर हालत वाले चार घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ भेजा गया है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एक ही घटना में कई परिवारों पर टूटा दुख पूरे इलाके में शोक का माहौल पैदा कर गया है। घायलों की हालत पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें : अजय देवगन ने ‘क्राइम पेट्रोल’ में संभाली कमान, नूप सोनी का आया रिएक्शन…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments