HomeBreaking Newsआखिर कहां गई महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा? हाई कोर्ट ने दिया...

आखिर कहां गई महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा? हाई कोर्ट ने दिया सुरक्षा का आदेश…

महाकुंभ 2025 के दौरान माला बेचते हुए अपनी नीली आंखों और मुस्कान की वजह से सुर्खियों में आईं मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा(Monalisa) भोसले आज एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसके बाद वह रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। बढ़ती लोकप्रियता के बीच उन्हें फिल्म में काम करने का मौका भी मिला और उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी थी।

मोनालिसा की निजी जिंदगी उस समय चर्चा में आ गई जब उन्होंने मोहम्मद फरहान से केरल के अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी कर ली। इस शादी के बाद परिवार ने आपत्ति जताई और आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद यह मामला लगातार चर्चा में बना रहा।

परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

हाल ही में एक मीडिया बातचीत में मोनालिसा ने दावा किया कि उनके पास अब आर्थिक रूप से ज्यादा पैसे नहीं बचे हैं। उनका आरोप है कि उनके पिता ने उनके एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर खाते से रकम निकाल ली है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उनका पासपोर्ट भी उनके पिता ने अपने पास रख लिया है। मोनालिसा का कहना है कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता है और कुछ लोग लगातार उनका पीछा कर रहे हैं तथा उनकी लोकेशन की जानकारी दूसरों तक पहुंचा रहे हैं।

हाई कोर्ट ने दिए सुरक्षा के आदेश 

अपनी सुरक्षा को लेकर मोनालिसा ने केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने पहले उन्हें स्थानीय पुलिस से सुरक्षा की मांग करने की सलाह दी थी। इसके बाद उन्होंने एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस के पास आवेदन देकर बताया कि वह फिलहाल एर्नाकुलम में रह रही हैं और उन्हें सुरक्षा की जरूरत है।

मामले की सुनवाई के दौरान केरल हाई कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक मोनालिसा को आवश्यक पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। उनके वकील के मुताबिक अदालत का यह आदेश फिलहाल अंतरिम व्यवस्था के तौर पर दिया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को निर्धारित है।

यह भी पढ़ें : ईरान युद्ध पर अमेरिका ने अब तक खर्च किए 37.5 अरब डॉलर, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments