HomeBreaking Newsफिलीपींस दौरे पर आज रवाना होंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, आसियान और...

फिलीपींस दौरे पर आज रवाना होंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, आसियान और क्वाड बैठकों में होंगे शामिल

External Affairs Minister S Jaishankar Philippines Visit: विदेश मंत्री एस. जयशंकर 22-23 जुलाई को फिलीपींस के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मनीला में आयोजित आसियान के तहत होने वाली विदेश मंत्रियों की बैठकों में हिस्सा लेंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के साथ ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे। दौरे के दौरान एस जयशंकर कई देशों के अपने समकक्ष विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

आसियान बैठकों पर रहेगा फोकस

विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर मनीला में आसियान-इंड‍िया, ईस्‍ट एश‍िया सम‍िट और आसियान रीजनल फोरम से जुड़ी विदेश मंत्रियों की बैठकों में भाग लेंगे। इन बैठकों में क्षेत्रीय सहयोग, सुरक्षा, आर्थिक साझेदारी और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

‘एक्‍ट ईस्‍ट पॉल‍िसी’ को मिलेगी मजबूती

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत की ‘एक्‍ट ईस्‍ट पॉल‍िसी’ के तहत आसियान देशों के साथ लगातार मजबूत होते रिश्तों को दर्शाता है। साथ ही, यह ‘आसियान-इंडिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराता है। मंत्रालय के मुताबिक, वर्ष 2026 को ‘आसियान-इंडिया ईयर ऑफ मैरीटाइम को-ऑपरेशन’ के रूप में मनाया जाएगा, जिससे इस यात्रा का रणनीतिक महत्व और बढ़ गया है।

‘क्वाड’ बैठक और द्विपक्षीय वार्ता

मंत्रालय के अनुसार, ‘आसियान’ से जुड़ी बैठकों के दौरान जयशंकर ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के साथ ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा वह अलग-अलग देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कर आपसी सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

मार्को रुबियो भी पहुंचे मनीला

इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी फिलीपींस पहुंच चुके हैं। वह आसियान पोस्ट-मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस, ईस्ट एशिया समिट फॉरेन मिनिस्टर्स’ मीटिंग और आसियान रीजनल फोरम फॉरेन मिनिस्टर्स’ मीटिंग में हिस्सा लेंगे। मनीला प्रवास के दौरान रुबियो इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के कई देशों के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक में भी भाग लेंगे।

इंडो-पैसिफिक रणनीति पर रहेगा जोर

अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, रुबियो की यात्रा का उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को आजाद, खुला, सुरक्षित और समृद्ध बनाए रखने की अमेरिकी नीति को आगे बढ़ाना है। विभाग ने कहा कि इस दौरे के दौरान अमेरिका ‘आसियान’ के साथ अपनी साझेदारी के ठोस परिणामों को सामने रखेगा और फिलीपींस के साथ व्यापक रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगा।

Read More:

संसद के मानसून सत्र का तीसरा दिन, ये 7 बड़े विधेयक होंगे पेश, दोनों सदनों में आज भी हंगामे के आसार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments