HomeBreaking Newsयूपी कैबिनेट में 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर सरकार ने लगाई मुहर,...

यूपी कैबिनेट में 16 से ज्यादा प्रस्तावों पर सरकार ने लगाई मुहर, छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मिली मंजूरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक(UP Cabinet) में कई अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में 16 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इनमें सबसे प्रमुख रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का प्रस्ताव शामिल है। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब 3 अगस्त से यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है।

कैबिनेट बैठक के बाद उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जानकारी दी कि रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का मकसद छात्राओं को प्रोत्साहित करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस योजना का लाभ राज्य के सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के साथ-साथ सभी संबद्ध और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा। योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली प्रत्येक संस्था की टॉप 5 छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। इसके लिए छात्राओं की मेरिट को आधार बनाया जाएगा।

आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को भी राहत

जिन छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रुपये से कम होगी उनके रजिस्ट्रेशन शुल्क और वाहन बीमा का खर्च पूरी तरह से सरकार उठाएगी। सिर्फ यही नहीं, स्कूटी प्रदान करते समय छात्राओं को 5 लीटर पेट्रोल भी दिया जाएगा। स्कूटी की खरीद सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

इसके अलावा दिव्यांगजन, निराश्रित और शहीद परिवारों की छात्राओं को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इन वर्गों की छात्राओं के लिए मेरिट की अनिवार्यता नहीं रखी गई है।

अन्य प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

कैबिनेट बैठक में महिलाओं के लिए छात्रावास निर्माण, इलेक्ट्रिक बस सेवा के विस्तार और दो नए एक्सप्रेसवे से जुड़े प्रस्तावों पर भी अहम फैसले लिए गए हैं।

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होगा। इस दौरान विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी, NEET परीक्षा, बेरोजगारी और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं योगी सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें : गाजियाबाद रेलखंड पर अचानक पटरी से उतरे मालगाड़ी के 6 डिब्बे, 50 से ज्यादा ट्रेनों पर पड़ा असर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments