HomeBreaking Newsपहले नींद की गोली दी, फिर बाथरूम में दफनाया पति का शव......

पहले नींद की गोली दी, फिर बाथरूम में दफनाया पति का शव… 45 दिन बाद पकड़ी गई कातिल रुबी

पति की हत्या के बाद पत्नी ने सबूत मिटाने के लिए ऐसी साजिश रची, जिसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने पहले पति को खीर में नींद की गोलियां मिलाकर खिलाईं। मौत होने के बाद शव को घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया और ऊपर से मिट्टी भरकर प्लास्टर करा दिया, ताकि किसी को शक न हो। बता दें कि यह मामला आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र की है।

लापता होने का किया नाटक

वारदात के बाद महिला लगातार यह दिखाती रही कि उसका पति लापता है। पड़ोसी जब उसके बारे में पूछते तो वह रोने लगती और चिंता जताने का नाटक करती। शुरुआती जांच में पुलिस को भी कोई ठोस सुराग नहीं मिला और मामला ठंडा पड़ने लगा।

जेठ को बैंक स्टेटमेंट से हुआ शक

मृतक के बड़े भाई अनिल को शुरू से ही भाभी के व्यवहार पर संदेह था। उन्होंने खुद जांच शुरू की और अपनी मां के पेंशन खाते का बैंक स्टेटमेंट निकलवाया। जांच में पता चला कि सुरेंद्र के गायब होने के बाद भी आरोपी महिला लगातार मां के खाते से पेटीएम के जरिए पैसे खर्च कर रही थी। इसी के बाद उनका शक और गहरा गया।

अनिल ने जब पेंशन के पैसों और सुरेंद्र के बारे में सवाल किए तो महिला कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। अगले दिन उसने खुद फोन कर जेठ को घर बुलाया और कहा कि सुरेंद्र घर में ही है। जब अनिल पहुंचे तो उसने बाथरूम की ओर इशारा करते हुए कहा कि शव जमीन के नीचे दबा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और खुदाई में शव बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में कबूला पूरा घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र पहले से नींद की गोलियां खाता था। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने 18 मई को खीर में 16 से 20 गोलियां मिलाकर उसे खिला दीं। मौत के बाद शव को घसीटकर बाथरूम ले जाया गया, जहां फर्श खोदकर उसे दफना दिया गया। बाद में मिट्टी, गिट्टी और सीमेंट से फर्श को पहले जैसा बना दिया गया। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद भी महिला उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही।

Read More

‘एनर्जी ड्रिंक्स’ बनाने वाली कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, रेड बुल, स्टिंग, मॉन्स्टर, कैंपा सहित कई कंपनियों को नोटिस जारी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments