HomeBreaking Newsखुशियों में शामिल होकर लौटी बैंड पार्टी के सामने काल बनकर आया...

खुशियों में शामिल होकर लौटी बैंड पार्टी के सामने काल बनकर आया ट्रक, सवारी गाड़ी से भिड़ंत के बाद 7 लोगों की मौत

झारंखड के रामगढ़(Ramgarh) में गुरुवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ जिसके बाद से वहां के पूरे इलाके में लोगों के अदर दहशत का महौल है। इस भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है जबकि एक व्यक्ति अस्पताल में गंभीर हालातों में भर्ती है और जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा है। आपको बता दें कि ये हादसा राजप्पा थाना क्षेत्र के लारी-बरलौंग के पास रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग (NH 23) पर देर रात करीब 1:30 बजे हुआ था। इसके बाद पुलिस स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की जिसके बाद 7 लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। फिल्हाल एक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

कार्यक्रम से लौट रही थी बैंड-ताशा टीम 

जानकारी के मुताबिक, बलसगरा और मरांगमरचा गांव की बैंड-ताशा टीम के लोग एक सामाजिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद सवारी वाहन से अपने घर लौट रहे थे। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रक से उनकी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सात लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम 

हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और रजरप्पा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है और सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

झारखंड में हुए इस भयानक हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए इस हादसे में अपनी जान गंवाने लोगों के प्रति गहरा शोक जताया और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/2070344405148672501

उन्होंने कहा कि रामगढ़ बोकारो मार्ग पर हुए इस सड़क हादसेमें सात लोगों की मौत की कबर बेहद दर्दनाक है। उन्होंने मृत लोगों के परिवारों को इस दुखद घड़ी में धैर्य की कामना की।

घटना के बाद लोगों में नाराजगी 

इस भयानक दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

यह भी पढ़ें : ‘परसों हो या कुछ दिन बाद… चेकिंग तो होगी’, 10 परमाणु बम का मसाला छुपाए बैठा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments