HomeBreaking News30 जून के बाद बंद हो जाएगी गैस सिलेंडर सप्लाई? जानिए LPG-PNG...

30 जून के बाद बंद हो जाएगी गैस सिलेंडर सप्लाई? जानिए LPG-PNG नियमों को लेकर क्या है सरकार की नई गाइडलाइन

LPG Cylinder Supply:  LPG गैस कनेक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि 30 जून के बाद लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा या LPG कनेक्शन बंद कर दिए जाएंगे। इन्हीं अफवाहों के बीच बड़ी संख्या में उपभोक्ता असमंजस में हैं। हालांकि, सच्चाई इससे अलग है और सरकार की ओर से ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है कि सभी लोगों की गैस सप्लाई बंद कर दी जाएगी।

सरकार क्यों कर रही है नियमों में बदलाव?

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ने के बावजूद मीडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है। इसी बीच भारत सरकार देशभर में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से कुछ सुधारात्मक कदम उठा रही है। सरकार और तेल विपणन कंपनियां (OMCs) ‘एक घर, एक गैस कनेक्शन’ की नीति पर खास जोर दे रही हैं, ताकि गैस डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को ज्यादा प्रभावी बनाया जा सके।

क्या है नया 30 दिनों वाला नियम?

सरकार ने जो 30 दिनों का नियम लागू किया है वो सभी LPG उपभोक्ताओं पर लागू नहीं होता है। यह केवल उन लोगों के लिए है, जिन्होंने PNG कनेक्शन ले लिया है या लेने वाले हैं। नियम के अनुसार, पीएनजी कनेक्शन शुरू होने के बाद उपभोक्ता को अपना पुराना एलपीजी कनेक्शन बंद करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा।

25 मई 2026 के संशोधन में क्या कहा गया?

सरकार द्वारा 25 मई 2026 को जारी नए संसोधन (LPG Amendtment Order 2026) के तहत, घर में पीएनजी कनेक्शन चालू होने के बाद आपको 30 दिनों के भीतर अपना पुराना एलपीजी सिलेंडर सरेंडर करना होगा। यह नियम Indane, HP Gas और Bharat Gas जैसी सभी प्रमुख LPG कंपनियों पर लागू होगा। उदाहरण के तौर पर यदि किसी उपभोक्ता ने 23 जून को पीएनजी कनेक्शन लगवाया है, तो उसे 23 जुलाई तक अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा।

समय सीमा पूरी नहीं करने पर क्या होगा?

नियम के अनुसार यदि कोई उपभोक्ता निर्धारित 30 दिनों की समय सीमा के भीतर अपना एलपीजी कनेक्शन बंद नहीं कराता है, तो उसका एलपीजी अकाउंट ब्लॉक किया जा सकता है। सरकार का उद्देश्य एक ही घर में दो गैस के उपयोग को खत्म करना और डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम को सुधारना है।

90 दिनों की डेडलाइन किन लोगों के लिए?

सरकार ने मार्च 2026 में जारी आदेश में उन परिवारों के लिए भी समय सीमा तय की थी, जिनके क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन का नेटवर्क पूरी तरह तैयार हो चुका है, लेकिन वे अब भी एलपीजी सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को एलपीजी से पीएनजी में भेजने के लिए 90 दिनों का समय दिया गया है।

आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं

यदि आपके क्षेत्र में अभी पीएनजी गैस की सुविधा उपलब्ध नहीं है या आपने पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है, तो 30 दिन और 90 दिन से जुड़े नियम आप पर लागू नहीं होते हैं। ऐसे में आपका एलपीजी कनेक्शन बंद होने या गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकने का कोई सवाल नहीं है। इसलिए 30 जून के बाद गैस सिलेंडर नहीं मिलने की खबर महज एक अफवाह है।

Read More:

चंडीगढ़ के ज्वेलर से सोशल मीडिया के जरिए मांगे 5 लाख रुपये, गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का लिया नाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments