HomeBreaking Newsपंजाब में आज से SIR अभियान शुरू, करीब 2.14 करोड़ वोटरों के...

पंजाब में आज से SIR अभियान शुरू, करीब 2.14 करोड़ वोटरों के घर पहुंचेंगे BLO

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। इसी को लेकर 25 जून यानी गुरुवार से ही विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR Campaign) अभियान की शुरुआत पंजाब में शुरु हो चुकी है। मतदाता सूची और अधिक सटीक और सूव्यवस्थित बनाने के महत्वपूर्ण उद्देश्य से इस प्रक्रिया को शुरु किया जा चुका है जिससे की सभी पात्र मतदाताओं की जानकारी का रिकॉर्ड दर्ज किया जा सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने जानकारी दी कि यह अभियान 24 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा। इस दौरान बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) राज्यभर में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।

2.14 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेगी टीम

निर्वाचन विभाग के अनुसार, राज्य में करीब 2.14 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। इन तक पहुंचने के लिए 24 हजार से अधिक BLO तैनात किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब तक लगभग 86 प्रतिशत मतदाताओं की प्रारंभिक मैपिंग पूरी की जा चुकी है जिससे अभियान को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

आपके घर आकर क्या करेंगे BLO ?

एसआईआर प्रक्रिया के तहत BLO प्रत्येक घर जाकर मतदाताओं को निर्धारित फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। अधिकारी फॉर्म भरने में सहायता भी करेंगे ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। फॉर्म भरने के बाद एक प्रति मतदाता को रसीद के रूप में दी जाएगी जबकि दूसरी प्रति रिकॉर्ड के लिए BLO अपने पास रखेंगे।

मतदाताओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी हालिया रंगीन फोटो और आवश्यक जानकारी पहले से तैयार रखें। इससे प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी। इसी को देखते हुए सभी मतदाताओं को सलाह दी गई है कि वे अपनी हालिया रंगीन फोटो और आवश्यक जानकारी पहले से तैयार रखें। इससे प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : वेनेजुएला भूकंप पर PM मोदी ने जताया दुख, हरसंभव मदद का दिया भरोसा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments