HomeBreaking Newsपंजाब में बस कर्मचारियों की हड़ताल जारी, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

पंजाब में बस कर्मचारियों की हड़ताल जारी, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें

पंजाब में आज पनबस के कर्मचारी पहले से हड़ताल पर हैं। साथ ही, पंजाब रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने भी दोपहर 12 बजे से चक्का जाम का ऐलान किया है। हड़ताल के कारण राज्यभर में एक हजार से अधिक बस रूट प्रभावित होने की आशंका है।

पंजाब में बस सेवा प्रभावित

पंजाब में PRTC और पनबस के बेड़े में कुल करीब 4,600 बसें हैं। इन्हें संचालित करने के लिए लगभग 5,500 कॉन्ट्रैक्ट और 4,500 नियमित कर्मचारी तैनात हैं। कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के काम बंद करने से आधे से ज्यादा सरकारी बसों का संचालन पर बुरा असर पड़ सकता है। इस हड़ताल का असर पंजाब के सभी 23 जिलों में देखने को मिल सकता है। गर्मी की छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में लोग पर्यटन और निजी यात्राओं के लिए बस सेवाओं पर निर्भर हैं। ऐसे में यात्रियों को निजी बसों का सहारा लेना पड़ सकता है।

सरकार को करोड़ों का हो सकता है नुकसान

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पंजाब रोडवेज और पनबस की हर दिन की आय करीब 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच रहती है। वहीं PRTC की आय भी लगभग 2.5 से 3 करोड़ रुपये है। हड़ताल कई दिनों तक जारी रहती है, तो सरकारी परिवहन निगमों को 12 से 15 करोड़ रुपये तक का सीधा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Read More

पेट्रोल- LPG के बाद अब हवाई सफर होगा महंगा? जेट फ्यूल 10% बढ़ा, जानिए फ्लाइट टिकट पर कितना पड़ेगा असर

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments