HomeBreaking Newsजंग के बीच ईरान में होने वाला है तख्तापलट! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान...

जंग के बीच ईरान में होने वाला है तख्तापलट! राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दिया इस्तीफा? दावों पर तेहरान का चौंकाने वाला जवाब

Iran President Masoud Pezeshkian: अमेरिका के साथ तनाव और सीजफायर को लेकर चल रही बातचीत के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान के इस्तीफे की खबरों ने दुनियाभर में हलचल पैदा कर दी है । कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, ईरान सरकार और उससे जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने इन दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है।

रिपोर्ट में क्या किया गया दावा?

ईरान इंटरनेशनल की एक रिपोर्ट में अज्ञात सूत्रों के हवाले से कहा गया कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने रविवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इस कदम के पीछे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के बढ़ते प्रभाव और सरकारी फैसलों में उसके हस्तक्षेप को वजह बताया था। यह भी दावा किया गया कि इस्तीफा सर्वोच्च नेतृत्व की मंजूरी के लिए भेजा गया है।

राष्ट्रपति को फैसलों से दूर रखने का आरोप

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति का मानना था कि सरकार और राष्ट्रपति कार्यालय को देश के अहम फैसलों की प्रक्रिया से प्रभावी रूप से अलग कर दिया गया है। उनका कहना था कि आईआरजीसी के भीतर मौजूद कट्टरपंथी समूह सत्ता पर अधिक नियंत्रण हासिल कर चुके हैं, जिसके कारण वह अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

तेहरान ने दावों को बताया गलत

इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद आईआरजीसी से संबंधित तस्नीम न्यूज एजेंसी ने सरकारी सूत्रों के हवाले से इन दावों का खंडन किया। एजेंसी ने साफ किया कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है और वह पहले की तरह अपने पद की जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। साथ ही इस्तीफा देने की इच्छा जताने संबंधी रिपोर्ट को भी गलत बताया गया।

राष्ट्रपति कार्यालय ने भी दी सफाई

राष्ट्रपति कार्यालय के सूचना एवं संचार विभाग के उप प्रमुख सैयद मेहदी तबताबाई ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिएक्शन देते हुए रिपोर्ट को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने कर्तव्यों से पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

सीजफायर के बीच अफवाह का आरोप

तबताबाई ने अपने बयान में कहा कि इस्तीफे की खबर पूरी तरह झूठी है और इसे संवेदनशील समय में फैलाया गया है। उनके अनुसार, अमेरिका के साथ चल रही सीजफायर वार्ता के दौरान इस तरह की रिपोर्टें मीडिया के एक विशेष एजेंडे का हिस्सा हो सकती हैं। वहीं, तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलू एजेंसी ने भी इन दावों का खंडन किया है।

फिलहाल पद पर बने हुए हैं पेजेशकियान

ईरान सरकार, राष्ट्रपति कार्यालय और आधिकारिक मीडिया संस्थानों की ओर से मिले बयानों के बाद यह साफ हो गया है कि मसूद पेजेशकियान ने इस्तीफा नहीं दिया है। सरकार का कहना है कि राष्ट्रपति सामान्य रूप से अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं और इस्तीफे की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

Read More:

LPG सिलेंडर हुआ महंगा, 1 जून से बढ़ाए गए रेट, छोटू सिलेंडर के भी बढ़े दाम, जानें अब कितने रुपए में मिलेगा?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments