HomeBreaking Newsतख्त श्री पटना साहिब पहुंचे पंजाब CM मान, परिवार संग टेका माथा

तख्त श्री पटना साहिब पहुंचे पंजाब CM मान, परिवार संग टेका माथा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को परिवार सहित बिहार के पवित्र तख्त श्री पटना साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेककर श्री गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने देश में अमन-चैन और भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रार्थना भी किए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि तख्त श्री पटना साहिब सिखों के पांच प्रमुख तख्तों में से एक है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत भी इसी धरती से हुई थी।

महंगाई और ईंधन कीमतों पर बोले CM मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बढ़ती महंगाई को लेकर कहा कि चुनावों के दौरान पेट्रोल-डीजल की कीमतें नियंत्रित रहीं, लेकिन अब ईंधन के दाम बढ़ने लगे हैं। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है और आने वाले समय में महंगाई और बढ़ सकती है।

SIR प्रक्रिया को लेकर बोले CM मान

मुख्यमंत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में यह प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी असली मतदाता का नाम सूची से न कटे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में फर्जी वोट जोड़ने या असली वोटरों के नाम हटाने जैसी किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ईंधन भंडार पर केंद्र से मांगी जानकारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिहं मान ने कहा कि देश के ईंधन भंडार के बारे में केंद्र सरकार को जनता को यह बताना चाहिए कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सोने का कितना भंडार मौजूद है।

Read More

इंदौर पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अररिया के एक और मजदूर ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या हुई 4

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments