HomeBreaking News“मम्मी बचा लो…” 3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज, मां को...

“मम्मी बचा लो…” 3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज, मां को रोते हुए किया फोन, फिर मिली बेटी की लाश

ग्रेटर नोएडा(Greater Noida) के दादरी क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है जहां 22 वर्षीय मोनिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के परिवार ने आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के मकसद से उसकी हत्या की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मोनिका अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहती थी। इसी दौरान उसकी पहचान घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी अनुज चौहान से हुई। दोनों ने करीब तीन महीने पहले परिवार की सहमति से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच पैसों और संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

संपत्ति नाम करने को लेकर था विवाद 

परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से अनुज लगातार मोनिका पर संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि इसी बात को लेकर ससुराल में अक्सर झगड़े होते थे। मृतका के रिश्तेदारों के अनुसार, 7 मई को मोनिका ने अपने मौसेरे भाई को फोन कर बताया था कि पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही परिवार के लोग अनुज के घर पहुंचे लेकिन वहां का दृश्य देखकर सभी स्तब्ध रह गए। आरोप है कि मोनिका की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की गई थी। उसका शव सड़क किनारे जली हुई हालत में मिला जबकि आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही दादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, मोनिका के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की मांग की है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें : गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर PM मोदी ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, कहा – उनकी रचनाएं पीढ़ियों को…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments