HomeBreaking Newsकहां हैं दिल्ली की सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक मार्केट ? जहां महंगे सामान...

कहां हैं दिल्ली की सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक मार्केट ? जहां महंगे सामान भी मिलते हैं कौड़ियों के भाव…

अगर आप घर के लिए पंखा लेना चाहते हैं, ऑफिस के लिए कोई स्टाइलिश इलेक्ट्रॉनिक आइटम ढूंढ रहे हैं, या फिर डेकोरेशन के लिए लाइटिंग, दिल्ली(Delhi) में ऐसी कई मार्केट्स हैं जहां आपको बढ़िया क्वालिटी का इलेक्ट्रॉनिक सामान बेहद सस्ते दामों में मिल जाता है। खास बात यह है कि यहां सिर्फ सस्ती कीमत ही नहीं, बल्कि जबरदस्त वैरायटी भी देखने को मिलती है। थोड़ा समय और अच्छी मोलभाव की स्किल हो तो आप अपनी जरूरत का लगभग हर सामान कम बजट में खरीद सकते हैं।

आइए जानते हैं दिल्ली की उन खास मार्केट्स के बारे में, जहां इलेक्ट्रॉनिक सामान की शॉपिंग सबसे किफायती पड़ती है:

भागीरथ पैलेस

दिल्ली में सस्ते इलेक्ट्रॉनिक सामान की बात हो और भागीरथ पैलेस का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। यह मार्केट अपनी विशाल रेंज और किफायती दामों के लिए जानी जाती है। यहां आपको कूलर, हीटर, लाइटिंग और हर तरह के इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे। देशभर से व्यापारी यहां खरीदारी करने आते हैं। साथ ही, यह चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास होने की वजह से पहुंचने में भी बेहद आसान है।

कोटला मुबारकपुर मार्केट

पुरानी और भरोसेमंद मार्केट्स में से एक, कोटला मुबारकपुर इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए भी काफी मशहूर है। यहां छोटे-छोटे इलेक्ट्रिक पार्ट्स से लेकर बड़े उपकरण तक सब कुछ मिल जाता है। अगर आपका बजट कम है, तब भी यहां से आप बढ़िया सामान अच्छी कीमत पर खरीद सकते हैं।

गफ्फार मार्केट

गफ्फार मार्केट का नाम खास तौर पर मोबाइल, लैपटॉप और कैमरा जैसी चीजों के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स भी सस्ते दामों पर मिल जाते हैं। यह मार्केट हमेशा भीड़भाड़ वाली रहती है और आसपास के राज्यों से भी लोग यहां शॉपिंग के लिए आते हैं।

नेहरू प्लेस

नेहरू प्लेस दिल्ली का एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक हब है, जहां ब्रांडेड और नॉन-ब्रांडेड दोनों तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। अगर आप लैपटॉप, कंप्यूटर एक्सेसरीज़ या अन्य हाई-टेक गैजेट्स खरीदना चाहते हैं, तो यहां कई ऑप्शंस मिल जाएंगे। बड़ी कंपनियों के शो-रूम के साथ-साथ छोटी दुकानों की भी भरमार है।

लाजपत नगर मार्केट

लाजपत नगर सिर्फ कपड़ों और जूतों के लिए ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक सामान के लिए भी अच्छा विकल्प है। यहां आप मोलभाव करके अच्छी डील हासिल कर सकते हैं। मार्केट में हमेशा रौनक रहती है और हर तरह का सामान आसानी से मिल जाता है।

यह भी पढ़ें : हरिद्वार में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सहयोगी को भी पुलिस ने दबोचा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments