HomeBreaking NewsCA करने वाले छात्रों को तगड़ा झटका! ICAI ने बदला फाइनल एग्जाम...

CA करने वाले छात्रों को तगड़ा झटका! ICAI ने बदला फाइनल एग्जाम पैटर्न, अब साल में सिर्फ 2 बार होगी परीक्षा

CA Exam Pattern 2026: देशभर में चार्टर्ड अकाउंटेंसी की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए अहम बदलाव सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स  ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल परीक्षा के पैटर्न में बड़ा संशोधन करते हुए 2026 सत्र से इसे साल में तीन बार की बजाय दो बार आयोजित करने का फैसला लिया है। इस बदलाव के बाद छात्रों को अब केवल दो ही मौके मिलेंगे, जिससे परीक्षा की रणनीति और तैयारी दोनों पर असर पड़ने की संभावना है।

अब साल में सिर्फ दो बार होगी परीक्षा

अब तक सीए फाइनल परीक्षा जनवरी, मई और सितंबर में आयोजित की जाती थी, जिससे छात्रों को साल में तीन अवसर मिलते थे। लेकिन नए नियम के तहत 2026 से यह परीक्षा केवल मई और नवंबर में ही कराई जाएगी। संस्थान का कहना है कि यह निर्णय छात्रों और अन्य संबंधित पक्षों से मिले सुझावों के आधार पर लिया गया है। हालांकि, यह बदलाव सिर्फ फाइनल परीक्षा तक सीमित रहेगा। फाउंडेशन और इंटरमीडिएट स्तर की परीक्षाओं के पैटर्न में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही सिलेबस, पासिंग क्राइटेरिया, आर्टिकलशिप या कोर्स स्ट्रक्चर में भी कोई संशोधन नहीं हुआ है।

इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों में बदलाव

इसी के साथ इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों में भी संशोधन किया है। 3 मई 2026 को प्रस्तावित परीक्षा अब 5 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। ग्रुप 1 की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई को होंगी, जबकि ग्रुप 2 के पेपर 11, 13 और 15 मई को आयोजित किए जाएंगे।

छात्रों पर क्या पड़ेगा असर

इस बदलाव का सबसे बड़ा असर छात्रों के अवसरों पर पड़ेगा। पहले जहां असफल होने पर जल्द ही अगला अटेम्प्ट मिल जाता था, अब इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा। इससे प्रतिस्पर्धा और मानसिक दबाव बढ़ने की संभावना है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि कम अटेम्प्ट होने से छात्रों को तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा, जिससे उनकी प्रदर्शन क्षमता बेहतर हो सकती है। इसके अलावा परीक्षा की संख्या घटने से पूरी प्रक्रिया—जैसे पेपर सेटिंग, परीक्षा संचालन, कॉपी जांच और परिणाम जारी करना, अधिक व्यवस्थित और प्रभावी हो सकेगा।

प्लेसमेंट और करियर पहल जारी

इसी बीच इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नए योग्य उम्मीदवारों के लिए 64वां कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम भी शुरू किया है। यह कार्यक्रम देश के प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के लिए एक मानकीकृत ओरिएंटेशन प्रोग्राम भी शुरू किया गया है, जिसमें करियर गाइडेंस और इंटरव्यू की तैयारी से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जा रही है। इस बदलाव के बाद अब छात्रों को अपनी तैयारी को और अधिक रणनीतिक बनाना होगा, क्योंकि सीमित अवसरों में बेहतर प्रदर्शन ही सफलता की कुंजी होगा।

Read More:

दिल्ली विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पूरे इलाके को सिक्योरिटी जोन में किया गया तब्दील

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments