दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 7 अप्रैल को पत्थर मार्किट में स्थित एक पीजी के कमरे में डबल बेड के भीतर एक शादीशुदा महिला का शव पाया गया। सूचना मिलने के बाद मंगोलपुरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घर से निकली थी बच्चों को ट्यूशन से लेने
पुलिस के मुताबिक, मृतका 35 वर्ष की स्थानीय निवासी थी। वह वारदात वाले दिन बच्चों को ट्यूशन से लेने के लिए घर से निकली थी और इसके बाद अपने प्रेमी से मिलने पीजी पहुंच गई। यहां वह लगभग एक घंटे तक अपने बॉयफ्रेंड के साथ रही।
सिर पर चोट के निशान
शव का प्राथमिक मुआयना करने पर महिला के गले पर घोंटने के निशान और सिर पर चोट के निशान पाए गए। घटना स्थल की जांच के बाद पुलिस ने मौके से मिले सुरागों की मदद से तीन आरोपियों- सुरेंद्र उर्फ बॉबी, जोगिंदर और 22 वर्षीय दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
पीजी मालिक ने पुलिस को दी सूचना
वारदात के बाद पीजी मालिक अमरजीत सिंह ने कमरे की हालात देखी और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है।
कानूनी कार्रवाई
तीनों आरोपियों के खिलाफ मंगोलपुरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1)/238(a)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।
READ MORE: अगले सीजन MI के टीम में दिखेंगे Vaibhav Suryavanshi, पूर्व भारतीय क्रिकेटर के पोस्ट ने चौंकाया

